Bigg Boss 16 में ये सितारे बिखेरेंगे अपना जलवा, लगी नाम पर मुहर

Munawar Farooqui

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। टीवी के सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस (Bigg boss 16) के अगले सीजन की शुरुआत 1 अक्टूबर से होने जा रही है। शो में शामिल होने वाले कलाकारों को लेकर लगातार कोई ना कोई जानकारी सामने आ रही है। अब तक कई कलाकारों के नाम शो से जुड़ चुके है लेकिन कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट सामने नहीं आया है। लेकिन हम आपको कुछ ऐसे कंटेस्टेंट के नाम बताते है जो इस शो में शामिल होने वाले हैं और इनका नाम मेकर्स ने तय कर लिया है।

स्टैंडअप कॉमेडियन मुन्नवर फारूखी किसी ना किसी बात को लेकर हमेशा ही सुर्खियों में बने रहते हैं। बीते दिनों ही उन्होंने रियलिटी शो लॉकअप का अवॉर्ड अपने नाम किया है। वो खतरों के खिलाड़ी में भी नजर आने वाले थे लेकिन आखरी समय पर उन्होंने शो करने से मना कर दिया। अब कहा जा रहा है कि मुन्नवर बिग बॉस के घर में अपना जलवा बिखेरेंगे।

Must  Read : इस मंदिर में माता को लगाया जाता है मदिरा का भोग, राजा विक्रमादित्य ने शुरू की थी परंपरा

टीवी की चर्चित अदाकारा टीना दत्ता के शो में शामिल होने की बात भी कम समय से कही जा रही है। ये पहली बार नहीं है जब एक्ट्रेस का नाम शो से जुड़ा है इससे पहले भी उन्हे अप्रोच किए जाने की खबरें सामने आई हैं। एक बार टीना को ये कहते हुए भी देखा गया था कि 24 घंटे इतने सारे कैमरा के सामने रहना मुश्किल टास्क है। अब आ रही जानकारी के मुताबिक टीना शो में नजर आने वाली हैं।

टीना दत्ता के साथ शो एस ऑफ स्पेस की फेमस कंटेस्टेंट रहीं प्रकृति मिश्रा के भी शो में शामिल होने की बात कही जा रही है। एस ऑफ स्पेस के समय प्रकृति ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। शो में उनकी एंट्री कुछ न कुछ धमाल जरूर मचाएगी।

हैंडसम हंक शिविन नारंग के शो में शामिल होने की खबरें भी सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि मेकर्स के अप्रोच करने के बाद उन्होंने इस शो के लिए हामी भर दी है।

शिविन के अलावा फेमस टीवी शो इमली की खूबसूरत अदाकारा सुम्बुल के भी Bigg Boss 16 का हिस्सा बनने की बात कही जा रही है। उनके अलावा गौतम विज का नाम भी सामने आया है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews