KBC 15 में सुहाना ने अपने पापा को लेकर पूछे गए सवाल का दिया गलत जवाब, अमिताभ बच्चन ने कसा तंज

KBC 15 में सुहाना ने अपने पापा को लेकर पूछे गए सवाल का दिया गलत जवाब, अमिताभ बच्चन ने कसा तंज

KBC 15 : कौन बनेगा करोड़पति एक बहुत ही प्रसिद्ध और पसंदीदा भारतीय टेलीविजन रियलिटी गेम शो है। बता दे की इस शो का प्रसारण सोनी टीवी पर रात 9:00 बजे किया जाता है। जिसे महानायक अमिताभ बच्चन होस्ट करते हैं। यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो लोगों को अपने टैलेंट को दर्शाने का मौका प्रदान करता है, जहां लोग अपने दिमाग से गेम को खेल कर लाखों और करोड़ों रुपए जीतते हैं। इसकी खास बात यह है कि इस मंच से जीती गई धनराशि पर कंटेस्टेंट्स को कोई टैक्स नहीं देना पड़ता है। इस रकम को सीधे प्रतिभागी के अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया जाता है।

क्या है सुपर संदूक राउंड?

बता दें कि इस बार के गेम में सुपर संदूक राउंड ऐड किया गया है। जिसमें कंटेस्टेंट्स से 90 सेकंड में 10 सवाल पूछे जाते हैं और हर एक सवाल के सही जवाब पर उन्हें ₹10,000 मिलते हैं। वहीं, पांच सवालों के सही उत्तर देने पर प्रतिभागी अपनी एक लाइफ लाइन जीवित कर सकते हैं या फिर उसे अपने बैंक खाते में डिपाजिट करवा सकते हैं।

कौन से सवाल का सुहाना ने दिया गलत जवाब?

इसी बीच शो के लेटेस्ट एपिसोड में “द आर्चीज” फिल्म की पूरी टीम शामिल हुई जो की बेहद एंटरटेनिंग रहा। इस दौरान सभी बारी-बारी से हॉट सीट पर बैठे। वहीं, गेम के आखिरी में अगस्तय नंदा, शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान और जोया अख्तर हॉट सीट पर बैठीं। इसके बाद महानायक अमिताभ बच्चन गेम के रूल के मुताबिक उनसे सवाल जवाब का सिलसिला शुरू किया और सुपर संदूक राउंड की शुरूआत की। जिसमें एक प्रश्न ये पूछा गया,

इन पुरस्कारों में से शाहरुख खान को अब तक कौन सा सम्मान नहीं मिला है? जिनके ऑप्शंस थे…

A. पद्मा श्री

B. लेसन ऑफ ऑनर

C. ल एतोइल द

D. वोल्पी कप

जिसके जवाब में सुहाना खान ने ऑप्शन ए को चुना जो कि गलत जवाब था। सही जवाब ऑप्शन डी था। जिसके बाद अमिताभ बच्चन ने इस प्रश्न का सही उत्तर देते हुए उन्हें बताया कि शाहरुख खान को साल 2005 में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

अमिताभ बच्चन ने कसा तंज

इसके आगे अमिताभ बच्चन ने कहा कि हमने तो आसान सवाल पूछे थे लेकिन बेटी ने सही जवाब नहीं दिया। दरअसल, सुहाना ने खेल की शुरुआत में अमिताभ बच्चन से कहा था कि मेरे पापा ने आपके लिए कुछ मैसेज दिया है। उन्होंने कहा है कि आपने उनके पिता जी का किरदार निभाया था, इसलिए आप मुझसे आसान सवाल पूछें।

इससे पहले कौन सी अभिनेत्री हो चुकी हैं ट्रोल?

वहीं, इस जवाब के बाद सुहाना खान बुरी तरह से सोशल मीडिया पर ट्रोल हो चुकी है। लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। बता दें कि यह पहली बार नहीं जब कोई स्टार किड अपने फैमिली मेंबर से जुड़े प्रश्नों के सही उत्तर नहीं दिए, बल्कि इससे पहले आलिया भट्ट ने भी भारत के राष्ट्रपति कौन हैं? सवाल का गलत जवाब दिया था। जिसके बाद उन्हें काफी ज्यादा ट्रोल किया गया था।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews