Indian Air Force की वीरता को सलाम करती हैं ये 5 फिल्में, OTT पर करें स्ट्रीम

भारतीय फिल्ममेकर दर्शकों के मनोरंजन के लिए लगभग हर तरह के विषय पर फिल्में बनाते हैं। आज हम आपको इंडियन एयर फोर्स पर आधारित कुछ फिल्में बताते हैं।
Indian Air Force

बॉलीवुड में दर्शकों के एंटरटेनमेंट के लिए एक से बढ़कर एक फिल्म का निर्माण किया जाता है। लगभग हर ऐसा सब्जेक्ट है जिस पर बॉलीवुड में फिल्में बनाई गई है। 8 अक्टूबर को भारतीय वायुसेना दिवस है जिसे इंडियन एयर फोर्स (Indian Air Force) में बहुत ही खास माना गया है। आज ही के दिन 1932 में इंडियन एयर फोर्स का आगाज हुआ था।

किसी समय छोटी सी वायुसेना आज के दौर में विश्व की चौथी सबसे ताकतवर एयरफोर्स बन चुकी है। हमारे पास सुखोई और राफेल जैसे लड़ाकू विमान मौजूद है जो भारतीय वायुसेना के शौर्य की कहानी कहते हैं। इन कहानियों को कई फिल्मों में भी दिखाया गया है। आज इस खास मौके पर हम आपको उन फिल्मों के बारे में जानकारी देते हैं जिनमें एयरफोर्स से जुड़ी कहानी दिखाई गई है। चलिए इन फिल्मों के बारे में जान लेते हैं।

फाइटर (Indian Air Force)

यह ऋतिक रोशन, अनिल कपूर और दीपिका पादुकोण की फिल्म है जो काफी शानदार है।कमर्शियल तौर पर यह बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई थी लेकिन भारतीय वायुसेना की वीरता इसमें काफी बेहतरीन तरीके से दर्शाई गई है। एक कहानी के तौर पर यह फिल्म आपको बहुत पसंद आएगी। खुले आसमान में किस तरह से इंडियन एयर फोर्स के विमान दुश्मन देश के फाइटर जेट्स का सामना करते हैं। यह आपको फिल्म में बखूबी देखने को मिलने वाला है। इसे आप ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम कर सकते हैं।

भुज

सोनाक्षी सिन्हा, अजय देवगन, संजय दत्त और एमी विर्क की इस फिल्म में सच्ची घटना दिखाई गई है। यह 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान की पृष्ठभूमि पर आधारित कहानी है। इसमें इंडियन एयर फोर्स के बहादुर स्क्वाड्रन लीडर विजय कार्णिक की कहानी दिखाई गई है। वह गुजरात के भुज एयर बेस वायुसेना के प्रभारी थे। पाकिस्तान एयर फोर्स में भुज एयर बेस पर 35 बार हमले किए थे। जिससे क्षतिग्रस्त हुई लैंडिंग पत्ती को माधापुर गांव की 300 स्थानीय महिलाओं ने 72 घंटे में बनवाया था। आप इसे जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

तेजस

साल 2023 में आई ये फिल्म काफी शानदार है। इसमें भारतीय वायुसेना के जज्बे को सलाम किया गया है। यह भारतीय एयरफोर्स की महिला पायलट की साहस और बहादुर के दर्शाती हुई कहानी है। इस फिल्म को देखकर आप समझ जाएंगे कि भारतीय महिलाएं भी लड़ाकू विमान को उड़ाने के मामले में पुरुषों से काम नहीं है। इसे आप Zee5 पर देख सकते हैं।

गुंजन सक्सेना द कारगिल गर्ल

यह कारगिल युद्ध से जुड़ी हुई कहानी है जो भारतीय वायुसेना की एकमात्र महिला पायलट गुंजन सक्सेना की जिंदगी पर बनाई गई है। इस वॉर में भाग लेने वाली वह इकलौती महिला पायलट थी। अपनी बहादुरी का परिचय देते हुए उन्होंने देश के सम्मान को बढ़ाया था। जाह्नवी कपूर और पंकज त्रिपाठी इस फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आए थे। आप इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

ऑपरेशन वेलेंटाइन

इस फिल्म का नाम सुनने में भले ही आपको रोमांटिक लगे लेकिन ये भारतीय वायु सेवा के जज्बे को दिखाने का काम करती है। 2019 में हुए पुलवामा अटैक के बाद वायु सेवा ने बालाकोट पर जो एयर स्ट्राइक की थी। उसी पर इसे बनाया गया है। सच्ची घटना पर आधारित यह एरियल इलेक्शन ड्रामा 2024 में रिलीज हुआ था। इसे आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews