Hindi News

इंडियन आर्मी के स्पेशल ऑपरेशन पर बनी ये फिल्म देखना न भूलें, खड़े कर देगी रोंगटे

Written by:Ronak Namdev
Published:
अगर आप आर्मी के स्पेशल ऑपरेशन पर बनी फिल्मों को देखना पसंद करते हैं, तो आज हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बता रहे हैं जो आपको जोश से भर देगी। दरअसल आज हम आपको अशोक चक्र पाने वाले मेजर मुकुंद वरदराजन की सच्ची कहानी पर बनी फिल्म 'अमरन' के बारे में बता रहे हैं।
इंडियन आर्मी के स्पेशल ऑपरेशन पर बनी ये फिल्म देखना न भूलें, खड़े कर देगी रोंगटे

‘अमरन’ एक साउथ इंडियन फिल्म है जो इंडियन आर्मी के जांबाज़ अफसर मेजर मुकुंद वरदराजन की जिंदगी पर बनी है। इस फिल्म में शिवकार्तिकेयन और साई पल्लवी लीड रोल में हैं। फिल्म दिसंबर 2024 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी और लोगों को ये बहुत पसंद आई।

किस बारे में है ये फिल्म?

मेजर मुकुंद वरदराजन इंडियन आर्मी की राजपूत रेजीमेंट में थे। उन्होंने कश्मीर के शोपियां इलाके में आतंकियों के खिलाफ एक खास ऑपरेशन ‘काजीपथरी’ को लीड किया था। इस मिशन में उन्होंने बहादुरी से लड़ते हुए अपनी जान कुर्बान कर दी थी। उनकी इस वीरता के लिए उन्हें मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित किया गया।

मेजर मुकुंद की कहानी को दिखाती है ‘अमरन’

फिल्म में मेजर मुकुंद का किरदार शिवकार्तिकेयन ने निभाया है, और उनकी पत्नी इंदु का रोल साई पल्लवी ने किया है। इसमें उनके कॉलेज से लेकर आर्मी में जाने, फिर कश्मीर में पोस्टिंग और आखिरी ऑपरेशन तक की कहानी को दिखाया गया है। फिल्म में उनके परिवार की जिंदगी, मुश्किलें और जज्बे को भी अच्छे से दिखाया गया है।

शानदार डायरेक्शन और जबरदस्त सीन

इस फिल्म का डायरेक्शन राजकुमार पेरियासामी ने किया है। उन्होंने इस कहानी को काफी रियल तरीके से पेश किया है। खासकर कश्मीर की वादियों में फिल्माए गए युद्ध सीन बहुत ही असली लगते हैं। फिल्म की शूटिंग, बैकग्राउंड म्यूजिक और कहानी को भी लोगों ने सराहा है।

कहां देख सकते हैं ये फिल्म?

‘अमरन’ अब नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है। इसे तमिल के अलावा हिंदी, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषा में भी देखा जा सकता है। अगर आप देशभक्ति से जुड़ी सच्ची कहानियां देखना पसंद करते हैं, तो ये फिल्म आपके लिए एकदम सही है। ये फिल्म सिर्फ एक सोल्जर की बहादुरी ही नहीं दिखाती, बल्कि उसके परिवार की इमोशनल जर्नी को भी सामने लाती है।

Ronak Namdev
लेखक के बारे में
मैं रौनक नामदेव, एक लेखक जो अपनी कलम से विचारों को साकार करता है। मुझे लगता है कि शब्दों में वो जादू है जो समाज को बदल सकता है, और यही मेरा मकसद है - सही बात को सही ढंग से लोगों तक पहुँचाना। मैंने अपनी शिक्षा DCA, BCA और MCA मे पुर्ण की है, तो तकनीक मेरा आधार है और लेखन मेरा जुनून हैं । मेरे लिए हर कहानी, हर विचार एक मौका है दुनिया को कुछ नया देने का । View all posts by Ronak Namdev
Follow Us :GoogleNews