सादगी भरे अवतार में नजर आई दुल्हन इरा खान, जॉगिंग करते हुए पहुंचे दूल्हे राजा नूपुर, परिवार ने जमकर किया डांस

Ira nupur wedding

Ira Nupur Wedding: मुंबई में बीते दिन बॉलीवुड इंडस्ट्री की महफिल सजी हुई दिखाई दी। मौका था आमिर खान की बेटी इरा खान और नूपुर शिखर की शादी का। इन दोनों की शादी बाकी स्टार किड्स से बिल्कुल लग रही क्योंकि दूल्हा जहां जॉगिंग करते हुए अपनी बारात लेकर पहुंचा तो वहीं दुल्हन ने कोई फेयरी टेल नहीं बल्कि साधारण सी दुल्हन का लुक कैरी किया था। पूरा परिवार इससे शादी को इंजॉय करता हुआ नजर आया जिसकी कई सारी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

इरा खान की शादी में आमिर खान की दोनों पत्नियों किरण राव और रीना दत्ता को शामिल होते हुए देखा गया। सभी ने धूमधाम से शादी की सभी रस्मों को पूरा किया और अलग-अलग गानों पर झूमते गाते हुए दिखाई दिए। एक वीडियो भी वायरल हो रही है जिसमें आमिर और किरण बेटी की शादी पर डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

कपल ने की रजिस्टर्ड वेडिंग

इरा खान और नूपुर ने अपनी शादी में कोई भी तामझाम नहीं रखा बल्कि यह दोनों बिल्कुल सिंपल तरीके से रजिस्टर्ड मैरिज करते हुए दिखाई दिए। इन दोनों ने 3 जनवरी को फैमिली मेंबर और दोस्तों के बीच रजिस्टर्ड मैरिज की। जब यह सब हो रहा था तब इरा की मां रीना दत्ता के चेहरे पर सुकून दिखाई दे रहा था और आमिर खान भी काफी खुश नजर आ रहे थे। वहीं आमिर खान ने अपनी एक वाइफ किरण राव के साथ डांस कर इस खुशी को सेलिब्रेट किया।

जमकर नाचे आमिर

आमिर खान और किरण राव को अपनी बेटी की शादी में ‘मेरी प्यारी बहनिया बनेगी दुल्हनिया’ पर मेहमानों के साथ डांस करते हुए देखा गया। हालांकि, कुछ वीडियो ऐसे भी हैं जो प्री वेडिंग फंक्शन के दौरान के है। इसमें सभी मेहमानों को अमीर और किरण के साथ झूमते हुए देखा जा सकता है।

अलहदा अवतार में नजर आई

जब भी बॉलीवुड सितारों की शादी होती है तो उन्हें बहुत ही रॉयल अंदाज में देखा जाता है। लेकिन उससे बिल्कुल अलग नूपुर और इरा को बहुत ही सिंपल तरीके से शादी करते हुए देखा गया। इस दौरान इरा खान को किसी भारी भरकम ब्राइडल आउटफिट की जगह महाराष्ट्रीयन दुल्हन के अवतार में देखा गया। वह गोल्डन और ब्लू कलर के डिजाइनर आउटफिट गले में हार और माथे पर बिंदिया लगाए नजर आई और नूपुर भी उनके साथ ट्विनिंग करते हुए दिखाई दिए। अपने इस लुक को उन्होंने कोल्हापुरी स्लीपर्स के साथ कंप्लीट किया। दूल्हा दुल्हन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews