OTT पर रिलीज हुई इस हॉरर वेब सीरीज ने उड़ाई लोगों की नींद! IMDb पर 7.7 की रेटिंग मिली

क्या आप हॉरर वेब सीरीज देखने के शौकीन हैं और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ऐसी फिल्में या वेब सीरीज तलाश करते रहते हैं तो आज हम आपको एक ऐसी सीरीज के बारे में बता रहे हैं जिसे IMDb पर 7.7 की रेटिंग मिली है और यह सीरीज लोगों को काफी पसंद आई है।
OTT पर रिलीज हुई इस हॉरर वेब सीरीज ने उड़ाई लोगों की नींद! IMDb पर 7.7 की रेटिंग मिली

अगर आप OTT पर फिल्में या वेब सीरीज देखना पसंद करते हैं तो यह खबर आपके काम की है। अक्सर OTT पर ऐसी फिल्मों को पसंद किया जाता है जिनकी स्टोरी दिमाग और दिल को छू जाती है। इनमें खास तौर पर हॉरर फिल्में शामिल होती हैं। अगर आप भी हॉरर फिल्में या वेब सीरीज देखना पसंद करते हैं, तो आज हम आपको साल 2025 में OTT पर रिलीज हुई एक ऐसी वेब सीरीज के बारे में बता रहे हैं जिसने सभी दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है और IMDb पर 7.7 की रेटिंग हासिल की है।

हालांकि शुरुआत में ही यह वेब सीरीज थोड़ी स्लो लगती है, लेकिन जैसे-जैसे इसकी कहानी आगे बढ़ती है, आप इसमें डूबते चले जाते हैं। इसके नए-नए ट्विस्ट आपको हैरान कर देते हैं और आपके डर के लेवल को बढ़ाते जाते हैं। इस वेब सीरीज के सीन इतने खतरनाक हैं कि आपके रोंगटे खड़े हो सकते हैं। चलिए जानते हैं इसका नाम क्या है और इसे किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखा जा सकता है।

क्या है इस वेब सीरीज का नाम?

दरअसल जिस वेब सीरीज का हम जिक्र कर रहे हैं उसका नाम It: Welcome to Derry है, जिसे 2025 में रिलीज किया गया है। इस सीरीज की कहानी 1962 के डेरी शहर से शुरू होती है। धीरे-धीरे इस कहानी की कुछ ऐसी परतें खुलती हैं कि हर एपिसोड में एक नया राज सामने आता है और दर्शकों में डर का लेवल बढ़ जाता है। यह वेब सीरीज इतनी शानदार है कि आपको एक भी एपिसोड छोड़ने का मन नहीं करेगा। सबसे खास बात यह है कि इस वेब सीरीज को उसी टीम ने बनाया है जिसने हॉलीवुड की दोनों “IT” फिल्में बनाई थीं। बता दें कि इन फिल्मों को दर्शकों ने खूब पसंद किया था और इनका क्रेज आज भी लोगों में देखने को मिलता है। जब भी टॉप हॉरर फिल्मों की बात आती है, तो इसमें IT फिल्म का नाम जरूर शामिल होता है।

किस प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं?

ऐसे में अगर आप भी हॉरर फिल्मों के शौकीन हैं और इस तरह का कंटेंट देखना पसंद करते हैं, तो आपके लिए यह वेब सीरीज शानदार हो सकती है। क्योंकि IT फिल्में पहले भी इस लिस्ट में शामिल हो चुकी हैं और अब इस सीरीज ने भी लोगों को खूब एंटरटेन किया है। इस सीरीज की क्वालिटी, सिनेमैटिक फील और हॉरर का अंदाज बिल्कुल फिल्म जैसा है। कई बार यह आपको बेचैन कर देगी। अगर आप वीकेंड पर कुछ अच्छा देखना चाहते हैं, तो यह वेब सीरीज आप देख सकते हैं। इसके लिए आपको जियोहॉटस्टार पर इसे देखना होगा। इसके 6 एपिसोड बताए जा रहे हैं, जिससे आपका पूरा वीकेंड शानदार हो जाएगा।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews