मनी लॉन्ड्रिंग मामले में Jacqueline Fernandez ने ED पर लगाया आरोप, कही ये बात

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में Jacqueline Fernandez ने ED पर लगाया आरोप, कही ये बात

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिज (Jacqueline Fernandez) कुछ समय से मनी लॉन्ड्रिंग के केस में फंसी हुई हैं। अब तक उनसे कई बार पूछताछ की जा चुकी है। हाल ही में ईडी ने एक चार्जशीट दायर की है जिसमें एक्ट्रेस को आरोपी बनाया गया है। अपने ऊपर लगाए जा रहे आरोपों पर चुप्पी तोड़ते हुए अब जैकलीन ने कई सारी बातें कही हैं। उनका का कहना है कि केस में उन्हें तो आरोपी के बना दिया गया लेकिन गिफ्ट लेने वाले दूसरी सेलिब्रिटीज को गवाह बनाया गया है, जो सही नही है।

जैकलीन फर्नांडीज (Jacqueline Fernandez) का कहना है कि जब भी एजेंसी ने उन्हें सहयोग करने के लिए कहा उस वक्त उन्होंने पूरी तरह से सहयोग किया। ईडी की हर पूछताछ में वह शामिल हुई है और जो भी जानकारी उनके पास थी उन्होंने सब ईडी को दे दी है। इतना सब कुछ करने के बाद भी एजेंसी यह समझने में नाकामयाब रही कि जैकलीन, सुकेश चंद्रशेखर (Sukesh Chandrashekhar) की साजिश का शिकार हुई है। यह सभी बातें जैकलीन ने अपनी याचिका में कही है।

Must Read- महंगाई पर लगाम कसने के लिए सरकार ने उठाया बड़ा कदम, लिया ये फैसला

अपीलेट अथॉरिटी का सहारा लेते हुए जैकलीन ने उनकी फिक्स डिपाजिट और अन्य संपत्तियों की कुर्की करने वाले न्यायिक प्राधिकरण के आदेश को चुनौती दी है। एक्ट्रेस की संपत्ति की कुर्की करते हुए प्राधिकरण ने यह कारण बताया है कि वह विदेशी नागरिक है इसलिए देश छोड़ सकती हैं और पीओसी जब्ती में नदारद हो सकती हैं।

पिछले हफ्ते कोर्ट में एक आरोप पत्र दाखिल किया गया है, यह पहली बार है जब जैकलीन का नाम एक्सीडर के तौर पर इसमें डाला गया है। कोर्ट ने सुनवाई के लिए 31 अगस्त की तारीख दी है। ईडी की ओर से जैकलीन को इस मामले में जांच के लिए तलब भी किया गया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews