मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बढ़ सकती है Jacqueline Fernandez की मुसीबतें, ED ने कोर्ट में पेश किया बड़ा दावा

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बढ़ सकती है Jacqueline Fernandez की मुसीबतें, ED ने कोर्ट में पेश किया बड़ा दावा

दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। सुकेश चंद्रशेखर के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फंसी एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) की जमानत याचिका पर आज दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई की गई। प्रवर्तन निदेशालय ने जैकलिन फर्नांडीस के खिलाफ कई गंभीर आरोप दायर किए हैं। ईडी का कहना है कि जैकलीन ने देश से भागने की कोशिश की है। कोर्ट ने दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रखा है।

जमानत याचिका पर हुई बहस के दौरान ईडी ने बताया कि दिसंबर 2021 में जैकलीन देश छोड़कर भागने की फिराक में थी। जबकि एक्ट्रेस के वकील का कहना है कि वह हर तरह से जांच में सहयोग दे रही हैं लगभग 5 बार उनके बयान रिकॉर्ड किए जा चुके हैं। इसके विरोध में ईडी ने कहा कि जांच में सहयोग करने का यह मतलब नहीं होता कि आरोपी देश छोड़कर ना भागे या फिर सबूतों के साथ छेड़छाड़ ना करें।

Must Read- Indore : पति ने गुस्से में पत्नी का मुंह पकड़ गर्म तेल की कड़ाई में झोंका, गिरफ्तार

यही नहीं ईडी ने अदालत में इस बात का दावा पेश किया कि जैकलीन देश छोड़कर भागने के लिए हर तैयारी कर रही थी क्योंकि उनके पास पैसे उनकी कोई भी कमी नहीं है। एजेंसी ने बताया कि अभी इस मामले में जांच की जा रही है। एजेंसी की ओर से यह जानकारी दी गई कि हर पहलू को गंभीरता से जांच आ गया है और पूछताछ के दौरान एक्ट्रेस ने सारे सवालों के जवाब घुमा फिरा कर दिए हैं।

बता दें कि सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने जैकलीन फर्नांडिस को भी आरोपी बनाया है। ईडी का कहना है कि जैकलीन अच्छे से जानती थी कि सुकेश चंद्रशेखर एक ठग है इसके बावजूद भी उन्होंने उससे रिश्ता बनाए रखा। सुकेश ने एक्ट्रेस को महंगे गिफ्ट दिए जिस वजह से उनका नाम इस केस में सामने आया है। आज हुई सुनवाई में कोर्ट ने दोनों पक्षों की बात सुन ली है और कल इस पर फैसला सुनाया जा सकता है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews