
क्या आप भी ओटीटी पर एक फिल्म या वेब सीरीज की तलाश करते हैं जो सस्पेंस थ्रिलर हो और आपको भरपूर मनोरंजन दे, जिसकी कहानी बेहद शानदार हो और दिमाग पर चढ़ जाए? अगर आप भी ऐसी ही वेब सीरीज की तलाश कर रहे हैं और देखना चाहते हैं, तो आज हम आपको एक ऐसी वेब सीरीज के बारे में बता रहे हैं जिसे देखने के बाद आप अब तक देखी हुई बाकी फिल्मों और वेब सीरीज को भूल जाएंगे। इस वेब सीरीज की कहानी में कूट-कूट कर सस्पेंस भरा हुआ है। जैसे-जैसे इसकी कहानी आगे बढ़ती है, नए रहस्य बनते जाते हैं।
जिस सीरीज की हम बात कर रहे हैं, इसमें कुल 7 एपिसोड हैं। हर एपिसोड में सस्पेंस बढ़ता हुआ दिखाई देता है। ओटीटी पर अब इस वेब सीरीज ने अपनी धाक जमा ली है। वीकेंड पर इस वेब सीरीज को जमकर देखा जा रहा है।
जानिए क्या है इस वेब सीरीज नाम?
बता दें कि जिस वेब सीरीज की हम बात कर रहे हैं, उसका नाम जनावर है। इस वेब सीरीज को हाल ही में ZEE5 पर रिलीज किया गया है। यह मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज रही है। भुवन अरोड़ा की इस वेब सीरीज ने लोगों के दिल पर कब्जा जमाया है। यह वेब सीरीज क्राइम और जातिवाद के मुद्दे को दिखाती है, जिसके चलते यह मस्ट वॉच भी बन जाती है। इस वेब सीरीज को ऑडियंस की ओर से भी और क्रिटिक्स की ओर से भी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। IMDb पर इसे 7.5 की रेटिंग दी गई है।
क्या है इसकी कहानी?
फिल्म की कहानी पर नजर डाली जाए तो इस फिल्म की कहानी छत्तीसगढ़ के एक गांव, जंगल और पुलिस स्टेशन के इर्द-गिर्द बनाई गई है। इसमें एक पुलिस स्टेशन के ऑफिसर को अचानक एक कॉल आता है और उसे जंगल में बुलाया जाता है। जब वह वहां जंगल में पहुंचता है तो देखता है कि वहां एक लाश मिली है। यह लाश बेहद अजीब होती है, दरअसल इसका सिर कटा हुआ होता है। इसके बाद इस मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने का काम उस ऑफिसर द्वारा किया जाता है। लेकिन केस को सुलझाने के दौरान यह पता चलता है कि ऐसी कई सारी लाशें सामने आई हैं। अब इसके पीछे का कारण ढूंढा जाता है कि इन हत्याओं का जिम्मेदार कौन है। बस इसी कहानी को दिखाया गया है। इसका सस्पेंस इतना शानदार है कि आपका दिमाग घूम जाएगा।
4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

