जैस्मिन सैंडलस के लाइव कॉन्सर्ट में हुआ हादसा, रोकना पड़ा शो, वायरल हुआ सिंगर का रिएक्शन

धुरंधर सिंगर जैस्मिन सैंडलस हाल ही में लाइफ परफॉर्मेंस के लिए देहरादून पहुंची। यहां उनके कॉन्सर्ट के दौरान एक हादसा हो गया। जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Jasmine Sandlas

धुरंधर फेम सिंगर जैस्मिन सैंडलस ने फिल्म में अपने गानों से जो जादू चलाया है, उससे फैंस हैरान हो गए हैं। फिल्म की सक्सेस के बाद सिंगर को लगातार कहीं ना कहीं लाइव परफॉर्म करते हुए देखा जा रहा है। अब हाल ही में वो देहरादून की यूनिवर्सिटी में परफॉर्म करने के लिए पहुंची।

जैस्मिन को देहरादून के डीआईटी विश्वविद्यालय में आयोजित किए गए रोअर 2026 में जबरदस्त परफॉर्मेंस देते हुए देखा गया। इस कॉन्सर्ट के कई सारे फुटेज वायरल हुए हैं। लेकिन यहां एक हादसा ही गया है, जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। चलिए इस बारे में जान लेते हैं।

जैस्मिन के कॉन्सर्ट में हुआ हादसा

जो वीडियो सामने आया है, उसमें देखा जा सकता है कि जैस्मिन स्टेज पर गाना गुनगुना रही है। इसी दौरान फैंस की भीड़ के बीच लगा हुआ बैरीकेड गिर जाता है। इस वजह से कुछ लोग गिर भी जाते हैं। जैसे ही सिंगर का इस तरफ ध्यान जाता है। वह गाना रोककर चिंता जताती हैं और लोगों को अपना ध्यान रखने के लिए कहती दिखाई देती हैं।

Video Credit: tales from india

सिंगर को हुई चिंता

वीडियो में सिंगर यह कहती है वाहेगुरु वाहेगुरु वाहेगुरु मुझे बहुत दुख है कि ऐसा हो रहा है। इसके बाद वह कहती है कि मेरी इंटरनल टीम को स्थिति संभालने की जरूरत है। सुरक्षाकर्मी बहुत आक्रामक है हम इसे 30 सेकंड में ठीक कर देंगे। यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

फैंस का कहना

जैस्मिन की यह वीडियो जैसे ही वायरल हुई लोग इस पर अलग-अलग प्रतिक्रिया देते हुए दिखाई दिए। एक यूजर ने लिखा मैं इस वीडियो में खुद को देख सकता हूं, भाई बहुत जोर की लगी थी। एक ने कहा देहरादून में हो और कांड ना हो ऐसा कैसे हो सकता है। एक का कहना था इतनी छोटी जगह में प्रोग्राम मुश्किल होता है। एक का कहना था जब सुरक्षा को नजरअंदाज किया जाता है तो भगदड़ मच जाती है फिर भी अधिकारी नहीं सीख पाते। एक ने कहा देखा आपने लापरवाही का नतीजा। इस तरह से सोशल मीडिया यूजर अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews