Jawan Preveu: शाहरुख खान की फिल्म “जवान” का प्रीव्यू आउट, किंग खान के एक्शन अवतार ने बनाया फैंस को दीवाना

Jawan Preveu: शाहरुख खान की फिल्म “जवान” का प्रीव्यू आउट, किंग खान के एक्शन अवतार ने बनाया फैंस को दीवाना

Jawan Preveu: आज यानि 10 जुलाई को शाहरुख खान की फिल्म जवान का प्रीव्यू रिलीज हो चुका है। फिल्म के धमाकेदार प्रीव्यू ने फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है। इससे पहले कहा जा रहा था कि आज जवान का टीज़र जारी किया जाएगा, लेकिन इसकी जगह मेकर्स ने प्रीव्यू रिलीज कर दिया है। किंग खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म का प्रीव्यू साझा किया है और कैप्शन में लिखा, “मैं कौन हूँ, कौन नहीं, जानने के लिए तैयार को जाइए।”

प्रीव्यू के जरिए शाहरुख खान के साथ-साथ नयनतारा और दीपिका पादुकोण का लुक भी सामने आ चुका है। जिसमें किंग खान चेहरे और सिर पर बंधी पट्टी को खोलते नजर आते हैं और उनका बाल्ड लुक सामने आता है। फिल्म में उनका किरदार खूंखार होगा, इसका अंदाजा प्रीव्यू से ही लगाया जा सकता है। दीपिका पादुकोण के खास अपीयरेन्स ने भी फैंस को एक्साइटेड कर दिया है, अभिनेत्री लाल साड़ी में नजर आ रही हैं। वहीं नयनतारा पुलिस अफसर के किरदार में हैं।

फिल्म की खास बात यह है कि शाहरुख खान 31 साल बाद बाल्ड लुक में नजर आएंगे। साथ ही एक्टर पहली बार नयनतारा के साथ स्क्रीन शेयर करने वाले हैं। SRK की पिछली फिल्म “पठान” बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा चुकी है। अब उनके फैंस “जवान” से भी समान उम्मीद कर रहे हैं।

7 सितंबर, 2023 को फिल्म “जवान” तीन भाषाओं में बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है, जिसमें तमिल, तेलुगु और हिन्दी शामिल हैं। इसे गौरी खान द्वारा प्रोड्यूस किया गया है।

View this post on Instagram

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews