जॉन अब्राहम ने अपकमिंग मूवी ‘तेहरान’ की रिलीज डेट का किया ऐलान

जॉन अब्राहम ने अपकमिंग मूवी ‘तेहरान’ की रिलीज डेट का किया ऐलान

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। जॉन अब्राहम (John Abraham) ने अपनी नई फिल्म तेहरान (Tehran) का एलान कर दिया है ये एक्शन से भरपूर थ्रिलर फिल्म होगी बता दें कि उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस फिल्म का पोस्टर व रिलीज डेट भी शेयर कर दी है आगे उसमें लिखा है कि 2023 का गणतंत्र दिवस एक्शन पैक्ड रहेगा। इस फिल्म को अरुण गोपालन डायरेक्ट कर रहे हैं। वहीं तेहरान को मैडॉक फिल्म्स प्रोड्यूस कर रही है।

यह भी पढ़े…इस साल आयोजित हो सकता है “गेर” रंगपञ्चमी उत्सव, दो साल बाद इंदौर में फिर होगी रंगों की बौछार

हम आपको बता दें कि जॉन की ये मूवी सत्य घटना पर आधारित बताई जा रही है तेहरान के अलावा जॉन के पास और भी कई बड़ी फिल्में हैं। इस साल जॉन की 3 बड़ी फिल्मों के रिलीज होने की संभावना है, जिनमें अटैक, एक विलेन 2 और पठान जैसी फिल्में शामिल हैं।

यह भी पढ़े…विधानसभा के सदन में आगामी सत्र में से बदली नजर आएगी व्यवस्था

गौरतलब है कि जॉन इससे पहले भी कई एक्शन फिल्मों में दमदार अभिनय करते देखे गए हैं अब वह फिर से अपने उसी अवतार में इस मूवी में दिखाई देंगे, दरअसल इस फिल्म का प्रोडक्शन मैडॉक फिल्म्स ने किया है इससे पहले मैडॉक्स ने बदलापुर, स्त्री, बाला, मिमी जैसी कुछ यादगार ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews