8 साल बाद आ रहा जॉली एलएलबी 3, वकील बनकर कोर्ट में लौटेंगे अक्षय कुमार के साथ ये एक्टर

फिल्म की रिलीज डेट सामने आ चुकी है। इसकी दो फ्रेंचाइजी बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। ऐसे में तीसरा पार्ट भी सस्पेंसिव और मजेदार होने वाला है।
Jolly LLB 3

भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक कॉमेडी मूवी रिलीज हुई है। जिनमें धमाल, गोलमाल, खिलाड़ी, जॉली एलएलबी सहित अन्य कई फिल्में शामिल है। आज हम आपको जॉली एलएलबी 3 को लेकर बड़ी अपडेट देने वाले हैं। इस फ्रेंचाइजी की दो फिल्में हिट हो चुकी है। जिसके 8 साल बाद इसका तीसरा भाग रिलीज होने वाला है, जिसमें दो अभिनेताओं का मिलन वकील के किरदार में होने वाला है। इसलिए बड़े पर्दे पर बड़ा धमाका होने की उम्मीद है। यह मोस्ट अवेटेड कोलैबोरेशन है। इसके लिए दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

बता दें कि फिल्म की रिलीज डेट सामने आ चुकी है। इसकी दो फ्रेंचाइजी बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। ऐसे में तीसरा पार्ट भी सस्पेंसिव और मजेदार होने वाला है। खास बात यह है कि इसमें अक्षय कुमार और अरशद वारसी दोनों ही लीड रोल में नजर आने वाले हैं।

रिलीज डेट आई सामने

फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म की रिलीज डेट को लॉक कर दिया है। यह सिनेमाघर में 19 सितंबर को रिलीज की जाएगी। जिसके निर्देशक सुभाष कपूर है। इसमें अक्षय कुमार जॉली मिश्रा का किरदार निभाएंगे, तो वहीं अरशद वारसी जॉली त्यागी के रूप में नजर आने वाले हैं। 8 साल बाद फिल्म को वापस पर्दे पर देखना फैंस के लिए एक्साइटमेंट से भरा है। जॉली एलएलबी का दूसरा पार्ट 2017 में आया था, जिसमें अक्षय कुमार के साथ लीड रोल में अनू कपूर और हुमा कुरैशी नजर आए थे। वहीं, पहला पार्ट 2013 में रिलीज किया गया था, जिसमें अरशद वारसी के साथ लीड रोल में बोमन ईरानी अमृता राव संजय मिश्रा बिजेंद्र कला नजर आए थे।

View this post on Instagram

A post shared by Taran Adarsh (@taranadarsh)

शूटिंग शुरू

वहीं, निर्देशक ने इसके तीसरे भाग में कुछ अलग ही धमाका करने का प्लान किया है। इसलिए उन्होंने दोनों पार्ट के लीड एक्टर्स को साथ लाने का फैसला लिया है। दोनों ही अपनी कॉमिक टाइमिंग के लिए मशहूर है। बता दें कि फिल्म की शूटिंग पिछले साल से ही शुरू हो चुकी है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews