अक्षय कुमार-अरशद वारसी की फिल्म जॉली एलएलबी 3 का टीजर रिलीज, कोर्ट रूम में होंगे आमने-सामने

अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म जो कि सितंबर में रिलीज होगी, उसका टीजर आउट हो चुका है। इसमें तीन एक्टर मिलकर लोगों को हसांते हुए नजर आने वाले हैं। इसके लिए फैंस भी काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं।
Jolly LLB 3

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार हम सभी के फेवरेट हैं, जिन्होंने अपनी एक्टिंग के दम पर लोगों के बीच अलग ही पहचान बनाई है। उनकी टक्कर अभी के जेनरेशन वाले स्टार्स भी नहीं कर सकते हैं। इतनी उम्र होने के बाद भी वह एनर्जी बहुत कम ही लोगों में देखने को मिलती है। वह रोज सुबह 4:00 बजे उठकर अपनी डेली रूटीन को फॉलो करते हैं, इस कारण वह एकदम फिट एंड फाइन हैं। कॉमेडी से लेकर एक्शन, हॉरर, क्राइम से जुड़ी फिल्में कर चुके अभिनेता एक बार फिर मीडिया में चर्चा का विषय बन गए हैं। इससे पहले वह अपनी फिल्म हाउसफुल 5 को लेकर चारों ओर छाए हुए थे, वहीं अब वह जॉली एलएलबी 3 को लेकर लाइमलाइट में आ गए हैं।

दरअसल, आज उनकी फिल्म जॉली एलएलबी 3 का टीजर रिलीज किया जा चुका। जिसमें खिलाड़ी कुमार के साथ अरशद वारसी भी लीड रोल में नजर आएंगे। इससे फैंस काफी ज्यादा खुश हैं।

देखें टीजर

फिल्म के टीजर में यह दिखाया गया है कि कानपुर और मेरठ की जली इस बार कोर्ट में एक दूसरे के ही आमने-सामने होंगे, जो अपनी कॉमेडी से लोगों का दिल एक बार फिर जीतेंगे। जज सुंदरलाल त्रिपाठी के किरदार में पहले से ही लोगों का दिल जीत चुके हैं, लेकिन इस बार फिर एक्टर सौरभ शुक्ला इस अंदाज में नजर आने वाले हैं। फैंस इस बार तीनों लोगों की जोड़ी और उनकी कॉमेडी को देखने के लिए बेताब है। टीजर देखने के बाद ऑडियंस की एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गई है। अब वह मूवी के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।

कॉमिक टाइमिंग बन रही पसंद

बता दें कि तीनों ही एक्टर की कॉमिक टाइमिंग को पसंद करने वाले फैंस फिल्म जॉली एलएलबी 3 का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, जिसका एक पहला वीडियो सामने आ चुका था, जिसमें सौरभ शुक्ला मजाकिया अंदाज में नजर आ रहे थे। फिल्म में अक्षय कुमार, सौरभ शुक्ला के अलावा अरशद वारसी, अमृता राव, हुमा कुरैशी और अनु कपूर नजर आएंगे, जिसका निर्देशन सुभाष कपूर कर रहे हैं, जिसकी कहानी भी इन्होंने खुद ही लिखी है।

फैंस एक्साइटेड

इस फिल्म में सभी की भूमिका इस बार अहम रहेगी। पिछले दोनों पार्ट के मुकाबले इस बार कहानी भी काफी ज्यादा अलग होने वाली है। दोनों ही पार्ट के अभिनेताओं को साथ लेकर आना और एक नई स्टोरी फ्रेम करना बहुत ही मुश्किल है, लेकिन फैंस अब इन सभी को एक साथ देखने के लिए बहुत ही ज्यादा एक्साइटेड हैं। फिल्म रिलीज होने के बाद यह बड़े पर्दे पर कितना धमाल मचाती है, यह तो बाद में ही पता चलेगा। फिलहाल, फैंस इसके टीजर आउट होने का इंतजार कर रहे हैं।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews