Jolly LLB 3 का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, कॉमेडी का साथ उठाया गया गंभीर मुद्दा

अक्षय कुमार और अरशद वारसी जॉली एलएलबी 3 से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेंगे। यह फिल्म 19 सितंबर को सिनेमाघर में रिलीज होगी।
Jolly LLB 3

अक्षय कुमार और अरशद वारसी जल्दी फिल्म जॉली एलएलबी 3 (Jolly LLB 3) से दर्शकों का मनोरंजन करने वाले हैं। यह साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है जो एक बार फिर कोर्ट रूम ड्रामा से दर्शकों को एंटरटेन करेगी। एक बार फिर से फिल्म की कहानी में जज सुंदरलाल त्रिपाठी की मुश्किलें बढ़ेंगे क्योंकि उनका सामना एक नहीं बल्कि दो जॉली से होने वाला है।

फिल्म के कई सारे पोस्टर और टीजर आ चुके हैं और फैंस का इंतजार लगभग खत्म हो गया है क्योंकि ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है। इस धमाकेदार ट्रेलर में जबरदस्त कॉमेडी देखने को मिलने वाली है। हालांकि कॉमेडी के साथ-साथ इसमें एक बार फिर समाज का बड़ा मुद्दा भी उठाए जाने वाला है। हुमा कुरैशी इस फिल्म का पहले से ही हिस्सा थी और अब एक और एक्ट्रेस सरप्राइज देती हुई दिखाई दे रही है।

कॉमेडी का साथ उठा गंभीर मुद्दा

जॉली एलएलबी 3 का 3 मिनट 5 सेकंड का ट्रेलर इतना जबरदस्त है कि आप पलक भी नहीं झपका पाएंगे। अक्षय कुमार ही एक ऐसे अभिनेता है जो लोगों को हंसाते हुए सामाजिक मुद्दे बखूबी से पेश करने की कला रखते हैं। ट्रेलर की शुरुआत में पुलिस और किस के बीच मुठभेड़ दिखाई गई है। यहां एक किसान से उसकी जमीन जबरदस्ती हड़पी जाती है।

इसके बाद ट्रेलर में कानपुर के जॉली यानी कि अक्षय की एंट्री होती है। वह अपने असिस्टेंट से कहते हैं कि अगर कोई जॉली का पूछने आए तो उसे मेरे पास भेज देना। वहीं दूसरा जॉली काम करें या ना करें पेमेंट पूरी लेता है। असली कहानी तब शुरू होती है जब यह दोनों आमने-सामने आते हैं। इसके बाद फिल्म में असली क्लेश दिखाया गया है जहां यह एक दूसरे के क्लाइंट छीनने में लगे रहते हैं। एक जोली बिजनेसमैन से पैसे लेकर किसानों की प्रॉपर्टी को हड़पने का केस लड़ता है। वहीं दूसरा जाली यानी कि अरशद वारसी किसानों को उनका हक दिलवाने के लिए खड़े होते हैं।

इस एक्ट्रेस की हुई वापसी

दोनों जॉली के बीच जज सुंदरलाल त्रिपाठी का हाल एक बार फिर बेहाल होने वाला है। फैंस इस फिल्म को देखने के लिए काफी उत्साहित है। ट्रेलर देखने के बाद डायलॉग और कॉमेडी टाइमिंग की तारीफ की जा रही है। आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन एक बड़ा सरप्राइज भी फैंस को मिला है। दरअसल इस फिल्म के जरिए खूबसूरत एक्ट्रेस अमृता सिंह की पर्दे पर वापसी हुई है। उनके अलावा अक्षय कुमार की पत्नी के रूप में हुमा कुरैशी को देखा जाने वाला है। वह पुष्पा पांडे के दमदार किरदार में नजर आएंगी। यह फिल्म 19 सितंबर को सिनेमाघर में रिलीज होने वाली है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews