जेआरडी टाटा की कहानी “मेड इन इंडिया: ए टाइटन स्टोरी” को OTT पर किया जाएगा रिलीज, जानिए कौन निभाएगा मुख्य भूमिका

भारतीय दिग्गज बिजनेसमैन जेआरडी टाटा को लेकर अब ओटीटी पर एक सीरीज बनाई जाएगी, जिसका टाइटल "मेड इन इंडिया: ए टाइटन स्टोरी" रखा जाएगा। इस सीरीज को अमेज़न और एमएक्स प्लेयर की नई सीरीज माना जा रहा है। इस सीरीज में नसीरुद्दीन शाह जेआरडी टाटा का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे, जबकि जिम सर्भ जर्कसिस देसाई के रोल में दिखाई देंगे।
जेआरडी टाटा की कहानी "मेड इन इंडिया: ए टाइटन स्टोरी" को OTT पर किया जाएगा रिलीज, जानिए कौन निभाएगा मुख्य भूमिका

टाटा ग्रुप ने देश को बहुत कुछ दिया है और व्यापार की दुनिया में इसका एक बड़ा नाम रहा है। यही वजह है कि जब भी सम्मानित बिजनेसमैन की बात आती है, तो जेआरडी टाटा का नाम हमेशा शामिल होता है। वहीं, अब जेआरडी टाटा की कहानी ओटीटी पर दिखाई जाएगी। इस सीरीज में नसीरुद्दीन शाह और जिम सर्भ मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। “मेड इन इंडिया: ए टाइटन स्टोरी” को लेकर अमेज़न और एमएक्स प्लेयर चर्चा में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस सीरीज की कास्टिंग पूरी हो चुकी है।

बता दें कि जिम सर्भ इससे पहले “रॉकेट बॉयज” में नजर आए थे, जिसमें उन्होंने होमी जहांगीर भाभा का किरदार निभाया था। इस रोल के लिए उन्हें दर्शकों से खूब सराहना मिली थी। वहीं, अब रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिम सर्प जैक्स डेसाई के रोल में दिखाई देंगे।

नसीरुद्दीन शाह को किया गया फाइनल

वहीं, मशहूर व्यापारी जेआरडी टाटा के किरदार में नसीरुद्दीन शाह को कास्ट किया गया है। टाटा ग्रुप को ऊंचाइयों तक पहुंचाने में जेआरडी टाटा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उनका पूरा नाम जहांगीर रतनजी दादाभाई टाटा था। अब उनकी जिंदगी पर आधारित वेब सीरीज “मेड इन इंडिया: ए टाइटन स्टोरी” बनाई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेआरडी टाटा के रोल के लिए पहले कबीर बेदी, अनुपम खेर, डैनी डेंग्जोंगपा, डेंजिल स्मिथ और सुरेश ओबेरॉय जैसे कलाकारों के नाम सामने आए थे, लेकिन अंत में नसीरुद्दीन शाह को इस भूमिका के लिए कास्ट किया गया।

ये निभाएंगे मुख्य भूमिका

अगर इस सीरीज की कहानी की बात करें, तो इसमें भारतीय व्यापारी जेआरडी टाटा की संघर्षपूर्ण यात्रा को दिखाया जाएगा कि कैसे उन्होंने टाटा ग्रुप को इतनी ऊंचाइयों तक पहुंचाया। इसके अलावा, इसमें जर्कसिस देसाई की कहानी भी शामिल होगी। बता दें कि जर्कसिस देसाई ने ही टाइटन घड़ियों और तनिष्क जैसे ब्रांडों की नींव रखी थी। वह एक पारसी थे, जिसके चलते उनका किरदार भी एक पारसी कलाकार द्वारा निभाया जाएगा। दरअसल, यह रोल जिम सर्भ को दिया गया है। जबकि सीरीज में जर्कसिस देसाई की पत्नी रजनी के रोल में नमीता दुबे को कास्ट किया गया है। यह पूरी सीरीज 6 एपिसोड्स में बनाई जाएगी। इस कहानी को विनय कामत की लिखी किताब “द टाइटन: इनसाइड इंडिया’एस मोस्ट सक्सेसफुल कंज्यूमर ब्रांड” पर आधारित किया गया है। बता दें कि इस सीरीज को लेकर कुछ समय पहले ही एक टीजर भी रिलीज किया गया था।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews