एक फिल्म ने तोड़ दी थी काजोल और करण जौहर की 25 साल की दोस्ती, करीना से भी हुई तकरार

Karan Johar

Karan Johar: कारण जौहर का चैट शो कॉफी विद करण इन दिनों लगातार सुर्खियां बटोरता हुआ दिखाई दे रहा है। इस सीजन के पहले एपिसोड में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में बातें करते हुए देखा गया था। इसके अलावा यहां पर सनी देओल, बॉबी देओल, सारा अली खान और अनन्या पांडे को भी देखा जा चुका है। यह शो दर्शकों का फिलहाल भरपूर मनोरंजन कर रहा है।

करण जौहर के इस शो में आने वाले सितारे तो अपनी जिंदगी के बारे में कोई ना कोई खुलासा करते ही हैं, लेकिन खुद करण को भी अपनी जिंदगी से जुड़े किस्से यहां पर बताते हुए देखा जाता है। अब हाल ही में उन्हें करीना कपूर और काजोल से हुई अपनी तकरार के बारे में बातें करते हुए देखा गया। करण ने बताया कि यह दोनों उनकी बहुत अच्छी और करीबी दोस्त हैं लेकिन उनकी इन दोनों से ही तकरार हो चुकी है और यह लड़ाई इस कदर बढ़ गई थी की बातें करना भी बंद हो गया था।

डेढ़ साल नहीं की करीना से बात

करण जौहर ने अपने शो के दौरान बताया कि करीना और मेरे बीच तकरार हो गई थी और इसके बाद हमने डेढ़ साल तक एक दूसरे से बात नहीं की थी। यह सब कुछ फिल्म कल हो ना हो की वजह से हुआ था। करण ने बताया कि जब मेरे पिता को कैंसर हुआ था तब भी करीना ने मुझे फोन किया लेकिन हम दोनों चुप थे उसका रिएक्शन ऐसा था कि मुझे नहीं पता है कि क्या कहना है तब मैंने उसे कहा कि तुम कुछ मत कहो मुझे पता है कि तुम वहां पर हो।

इसके बाद जब अपने पिता के निधन के बाद करण परेशान थे तब करीना उनसे मिलने पहुंची और दोनों ने पूरी रात बातें करती हुई बिताई और इन दोनों की दोस्ती वापस वहीं लौट गई जहां पर यह थे। जबकि जब उनकी लड़ाई हुई थी तब कारण ने यह कह दिया था कि वह करीना से कभी बात नहीं करेंगे।

काजोल से भी हुआ झगड़ा

करण जौहर और काजोल की बॉन्डिंग के बारे में तो सभी लोग जानते हैं। लेकिन उनके साथ हुई लड़ाई के बारे में उन्हें बात करते हुए देखा गया और इसका जिक्र उन्होंने अपनी ऑटोबायोग्राफी और अनसूटेबल बॉय में भी किया है। करण इस बात को हमेशा कहते आए हैं कि काजोल के साथ उनका इमोशनल बॉन्ड है और जब इन दोनों के बीच लड़ाई हुई थी तो उन्हें भरोसा नहीं हो पा रहा था कि यह दोनों वापस एक हो पाएंगे।

भेजे बच्चों के फोटो

करण ने यह भी बताया कि लंबे समय तक उनकी काजोल से कोई बातचीत नहीं हुई लेकिन इसके बाद जब उनके जुड़वा बच्चे यश और रुही इस दुनिया में आए तो करण ने उन्हें तस्वीर भेजी। इन तस्वीरों के साथ करण ने लिखा कि आपको जवाब देने की जरूरत नहीं है लेकिन मेरे बच्चे ऐसे दिखते हैं। इस पर काजोल ने भी प्यार भरा रिप्लाई किया था। इसके 1 महीने बाद जब काजोल का बर्थडे था तो उन्होंने करण को मैसेज किया और लिखा कि तुम्हें आने की जरूरत नहीं है लेकिन आज मेरा बर्थडे है। इसके बाद करण काजोल के पास पहुंचे और दोनों ने एक दूसरे को गले लगा कर अपने सारे गिले शिकवे पर भुला दिए।

वो मेरे लायक नहीं

आपको बता दें कि करण ने अपनी जो ऑटोबायोग्राफी लिखी है। उसमें उन्होंने अपनी जिंदगी के कई सारे लम्हों के बारे में लिखा है। चल के साथ हुई लड़ाई का भी इसमें उन्होंने जिक्र किया है और उन्होंने यह कह दिया था कि मैं उसे अपने दिल का टुकड़ा बिल्कुल भी नहीं दे सकता क्योंकि उसने 25 सालों तक मेरे मन में उसके लिए इकट्ठा हुए इमोशंस को मार डाला है। मुझे नहीं लगता कि वह मेरे लायक है मैं उसके लिए कुछ भी महसूस नहीं करता हूं। बता दे की काजोल और करण के बीच यह लड़ाई एक्ट्रेस के पति अजय देवगन की फिल्म शिवाय और फिल्म मेकर की मूवी ए दिल है मुश्किल के बीच हुए क्लेश को लेकर हुई थी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews