सुशांत की खुदकुशी को कंगना रनौत ने बताया ‘प्लांड मर्डर’

सुशांत की खुदकुशी को कंगना रनौत ने बताया ‘प्लांड मर्डर’

मुंबई| बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की खुदकुशी से न सिर्फ उनके फेन्स बल्कि उनके साथी कलाकार भी हैरान हैं| हर कोई समझ नहीं पा रहा है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि सुशांत ने इतना बड़ा कदम उठाया| इस बीच अभिनेत्री कंगना रनौत (kangana Ranaut) का बयान सामने आया है| कंगना ने सुशांत की मौत पर दुख जाहिर करते हुए बॉलीवुड पर अपना गुस्सा जाहिर किया है|

कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह कह रही हैं, ‘सुशांत सिंह की राजपूत की मौत ने हम सबको झिंझोड़ कर रख दिया है। मगर कुछ लोग इस तरह से चला रहे हैं कि जिन लोगों का दिमाग कमजोर होता है और वह डिप्रेशन में आते हैं और सूइसाइड करते हैं। जो बंदा इंजीनियरिंग में रैंक होल्डर है उसका दिमाग कमजोर कैसे हो सकता है| उनकी कुछ पिछली फिल्मों के बारे में उन्होंने लिखा है कि उनका कोई गॉड फादर नहीं है| उन्हें इंडस्ट्री से निकाल दिया जाएगा|

कंगना ने कहा जब एक्टर खुद अपने इंटरव्यूज में ये कह रहे हैं कि उन्हें इंडस्ट्री क्यों नहीं अपना रही है|क्या इस हादसे की कोई बुनियाद नहीं है| उनको फिल्म में डेब्यू के लिए कोई अवॉर्ड नहीं मिला| कोई एकनॉलेज नहीं मिली, गली बॉय जैसी वाहियात फिल्म को सारे अवॉर्ड दे दिए गए, छिछोरी बेस्ट फिल्म थी. उसे कोई एकनॉलेज ही नहीं करता| हमें आपकी फिल्में नहीं चाहिए| मगर जो हम खुद करते हैं उनकी एकनॉलेजमेंट हमें क्यों नहीं दी जाती हैं| मेरी सुपरहिट फिल्मों को फ्लॉप कहा जाता है. मुझपर 6 केसेज क्यों डाले गए|

क्यों मेरी फिल्मों को फ्लॉप घोषित किया गया. लोग मुझे मैसेज करके बोलते हैं कि तुम्हारा बहुत मुश्किल समय है| कोई ऐसा-वैसा कदम मत उठाना. ऐसा क्यों कहते हैं मुझे, मेरे दिमाग में ऐसी बातें क्यों डालते हैं. यह सुसाइड नहीं यह प्लान मर्डर था. सुशांत की गलती यही है कि वह उनकी बात मान गया कि तुम वर्थलेस हो, वो मान गया. उसने अपनी मां की नहीं सुनी. हमें यह चुनना है कि इतिहास कौन लिखेगा|

https://www.instagram.com/tv/CBc3sDDAtyb/?utm_source=ig_web_copy_link

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews