बर्थडे पर Kangana Sharma ने पहन ली इतनी ज्यादा रिवीलिंग ड्रेस, लोगों ने सुनाई खरी खोटी, पैपराजी के सामने हुईं अनकंफर्टेबल

बोल्ड लुक्स और ग्लैमरस अदाओं के लिए मशहूर कंगना शर्मा (kangana Sharma) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। अपने बर्थडे के खास मौके पर एक्ट्रेस ने बेहद रिवीलिंग ड्रेस पहनकर सबको चौंका दिया। पैपराजी के सामने वो थोड़ी अनकंफर्टेबल भी नजर आईं, और सोशल मीडिया पर उनका यह लुक खूब वायरल हो रहा है।
kangana Sharma

एक्ट्रेस kangana Sharma ने 3 अप्रैल को अपना बर्थडे बेहद ख़ास अंदाज़ में सेलिब्रेट किया। अपने बोल्ड और ग्लैमरस लोगों के लिए पहचानी जाने वाली कंगना ने इस बार भी फ़ैन्स को चौंकाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। मुंबई में हुई बर्थडे पार्टी में कंगना ने ऐसी ड्रेस पहनी की सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

इस ड्रेस को पहनकर कंगना शर्मा (kangana Sharma) ने पेपराज़ी कैमरों के सामने एक से बढ़कर एक पोज दिए, सोशल मीडिया पर कई लोग उनकी ड्रेस की तारीफ़ करते नज़र आए तो वहीं कई लोग उन्हें ट्रॉल करते भी नज़र आए। कुछ लोगों ने तो इस तरह के कॉमेंट कर दिए, कि उन्हें पढ़ पाना भी मुश्किल है। लेकिन तारीफ़ करने की बात यह है कि कंगना कितनी भी बोल्ड और रिवीलिंग ड्रेस क्यों न पहन ले, वे हमेशा कैमरे के सामने कॉन्फिडेंट नज़र आती है।

बर्थडे पर कंगना का ग्लैमरस अवतार वायरल

अपने बर्थडे पर कंगना शर्मा ने इतनी रिवीलिंग ड्रेस पहनी की हर तरफ़ उन्हीं की चर्चा हो रही है। ग्लैमरस लुक में पेपराज़ी को पोज देती कंगना का अंदाज़ सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

फैंस ने दी ट्रोलिंग के साथ सलाह

स्टाइल और बोल्डनेस से भरपूर कंगना का ये लुक कई लोगों को बेहद पसंद आया, तो वहीं कुछ ने उन्हें जमकर ट्रोल भी किया। एक्ट्रेस की ये ड्रेस देखकर एक फ़ैन्स ने कॉमेंट किया, ‘कुछ भी पहनने की आज़ादी मत दिखाओ, थोड़ा कंफर्ट ज़रूरी है’।

बोल्ड ड्रेस में कंगना का कॉन्फिडेंस

आपको बता दें, कि अपने बर्थडे की केक कटिंग के दौरान कई बार कंगना शर्मा अनकंफर्टेबल दिखाई पड़ी, लेकिन फिर भी उन्होंने हर एंगल से एक बढ़कर एक शानदार पोज दिए। उनके एक्सप्रेशन और बॉडी लैंग्वेज से ये साफ़ नज़र आ रहा था कि वे इस ड्रेस को लेकर ख़ुद भी थोड़ा अनकंफर्टेबल है।

सोशल मीडिया पर शुरू हुई बहस

बर्थडे पार्टी से वायरल हुई वीडियो पर एक यूज़र ने लिखा, इनकी छपरीगिरी कभी ख़त्म नहीं होती। आपको बता दें, इस कॉमेंट ने ख़ूब ध्यान खींचा और बाक़ी लोगों ने भी इस कॉमेंट पर अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएँ दी है।

बोल्ड अंदाज़ फिर बना चर्चा का विषय

कंगना शर्मा का ये बोल्ड लुक कुछ को हॉट लगा तो कुछ ने इसी ओवर बताया, लेकिन कुछ भी कहें कंगना शर्मा इस ड्रेस को पहनकर लाइमलाइट में आ चुकी है। चाहे उन्हें तारीफ़ मिले या बुराई, कंगना फिर एक बार सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुकी है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews