
Guruprasad : कन्नड़ के मशहूर निर्देशक गुरुप्रसाद का 52 साल की उम्र में निधन हो गया है। बता दें कि उन्होंने अपने घर के छत के पंखे पर लटक कर आत्महत्या कर ली, जिससे आसपास पड़ोसियों में सनसनी फैल गई है। दरअसल, घर से अजीब बदबू आने पर आसपास रहने वाले लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। वहीं, मौके पर पुलिस की टीम ने दरवाजा तोड़कर देखा तो अंदर गुरुप्रसाद का शव फंदे पर टंगा मिला। जिसे कब्जे में लेकर मर्ग कायम करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो गुरुप्रसाद ने कथित तौर पर प्रारंभिक खुलासों के आधार पर आर्थिक तंगी से परेशान होकर इतना बड़ा कदम उठाया। इससे फिल्म इंडस्ट्री के लोगों को बड़ा झटका लगा है। यह घटना बेंगलुरु में स्थित मदनायकना हल्ली में अपार्टमेंट में हुआ है। इससे पूरे परिवार में शोक की लहर है।
एसपी ने दी ये जानकारी (Guruprasad Death)
संबंधित अधिकारियों की मानें तो गुरुप्रसाद की मौत कुछ दिन पहले ही हो चुकी है। फिलहाल, पीएम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस द्वारा मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। मामले को लेकर एसपी सीके बावा ने बताया कि करीब 5 से 6 दिन पहले निर्माता को अपने अपार्टमेंट में घुसते हुए देखा गया था, लेकिन उसके बाद वह बाहर निकल कर नहीं आए। फिर मौत की घटना ने सभी को अचंभित कर दिया है।
तनाव में थे निर्माता
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गुरुप्रसाद कर्ज में काफी ज्यादा डूब चुके थे। जिस कारण उन्हें लगातार लेनदेन का दबाव भी बनाया जा रहा था, जिससे परेशान होकर उन्होंने आत्महत्या कर ली। इसका पता पड़ोसियों को तब चला, जब अपार्टमेंट से दुर्गंध आने लगी। सूचना मिलते ही उनकी दूसरी पत्नी मौके पर पहुंच गई है जो कि प्रेग्नेंट है। फिलहाल, उनका पूरा परिवार सदमे में है। साथ ही मामले की जांच भी की जा रही है।
Guruprasad का करियर
कन्नड फिल्म इंडस्ट्री में गुरुप्रसाद बहुत ही जाना माना नाम है, जिन्होंने साल 2006 में फिल्म माता में बतौर डायरेक्टर डेब्यू किया था। उनकी दूसरी फिल्म एडेलू मंजूनाथ थी। यह दोनों फिल्में काफी ज्यादा सुपर-डुपर हिट रही। जिसके लिए उन्हें बहुत सारे अवार्डों से भी नवाजा गया। इसके अलावा, गुरुप्रसाद ने कई फिल्मों में एक्टिंग भी की थी। साथ ही, वह डांस कर्नाटक डांस के जज भी रह चुके थे। भले ही आज वह इस दुनिया में नहीं है, लेकिन वह अपने फैंस और चाहने वाले लोगों के दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

