‘Kantara Chapter 2’ की हुई अनाउंसमेंट, फिल्म के आखिरी सीन में फैंस को मिला शानदार सरप्राइज

कांतारा चैप्टर 1 इन दिनों सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। इस फिल्म के आखिर में अगले हिस्से की अनाउंसमेंट भी कर दी गई है, जिसने दर्शकों का एक्साइटमेंट बढ़ा दिया है।
Kantara Chapter 2

ऋषभ शेट्टी की मच अवेटेड फिल्म कांतारा चैप्टर 1 सिनेमा घरों में रिलीज हो गई। लंबे समय से दर्शक इस फिल्म का इंतजार कर रहे थे और आप कहानी देखकर काफी खुश हो रहे हैं। यहां पर सबसे खास बात यह है की मेकर्स ने फिल्म के तीसरे हिस्से का ऐलान भी कर दिया है। जी हां, कांतारा देखने वाले दर्शकों को एक शानदार सरप्राइज मिला है क्योंकि इसके आखिरी में अगले पार्ट का ऐलान कर दिया गया है और टाइटल भी सामने आ गया है।

सबसे पहले कांतारा 2022 में सिनेमाघर में आई थी और ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। अब इसका प्रीक्वल कांतारा चैप्टर 1 धूम मचाता दिखाई दे रहा है। अब तीसरे हिस्से की चर्चा शुरू हो चुकी है जिसका नाम कांतारा ए लीजेंड चैप्टर 2 होने वाला है। यह कांतारा चैप्टर वन का सीक्वल रहने वाला है।

कांतारा चैप्टर 1 की कहानी

कंचन चैप्टर 1 में कर्नाटक के कदंब काल की कहानी दिखाई गई है। इसमें कर्नाटक के कुछ हिस्सों में कदंबों का शासन बताया गया है। जिन्होंने इस क्षेत्र की वास्तुकला और संस्कृति को आकार देने में मुख्य भूमिका निभाई थी। भारतीय इतिहास का स्वर्णिम काल माना जाता है।

Kantara Chapter 2 की हुई अनाउंसमेंट

कांतारा चैप्टर 1 के बाद अब दर्शक दूसरे हिस्से का इंतजार कर रहे हैं। इसके बारे में फिल्म के प्रीक्वल में जबरदस्त सीन जोड़ा गया है। फिल्म के आखिर में बच्चा बुजुर्ग से पूछता है कि क्या इस कुएं में भगवान रहते हैं। इसके जवाब में बुजुर्ग कहता है कि इसके लिए एक अलग कथा सुनानी पड़ेगी। इसके बाद कांतारा चैप्टर 2 का अनाउंसमेंट होता है और प्रीक्वल खत्म हो जाता है।

कमाई के मामले में मचाई धूम

आंध्र चैप्टर 1 की कमाई देखें तो ओपनिंग डे पर यह 60 करोड़ का 56 का बिजनेस कर चुकी है। कन्नड़ भाषा में 18 करोड़ और हिंदी में किसने 19.5 करोड़ कमाए हैं। वहीं कांतारा का देशभर में कमाई का आंकड़ा 309.64 करोड़ और वर्ल्डवाइड 407.82 करोड़ रुपए है। फिर मैं अपने बेहतरीन काम के लिए ऋषभ शेट्टी को बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड दिया गया था। फिल्म को भी बेस्ट पॉपुलर फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला।था।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews