Kapil Sharma ने फैशन इवेंट में किया रैंप वॉक, शानदार अंदाज से दर्शकों को किया हैरान

Kapil Sharma ने फैशन इवेंट में किया रैंप वॉक, शानदार अंदाज से दर्शकों को किया हैरान

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। अपने मजेदार अंदाज से कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) हमेशा ही दर्शकों का मनोरंजन करते हैं। पिछले कुछ समय से दर्शकों को कपिल की कॉमेडी का डोज नहीं मिला है। वह इसलिए क्योंकि कपिल अपनी पूरी टीम के साथ विदेश टूर पर गए हुए थे। अब खबर आ रही है कि जल्द ही कपिल अपने शो के साथ दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। इसी बीच कपिल को मॉडल की तरह रैंप पर वॉक करते देखा गया। जहां उन्होंने अपने मजेदार अंदाज से सभी का दिल जीत लिया।

रविवार को कपिल शर्मा (Kapil Sharma) बेटी फैशन शो में रैंप वॉक करते दिखाई दिए। यहां उन्होंने अनु रंजन और शशि रंजन के लिए वॉक किया। कपिल के अलावा और भी कई सितारे यहां पर मौजूद थे। जिनमें सुधांशु पांडे, शबाना आजमी, अनुष्का रंजन, अभिजीत सावंत, आदित्य सील, मोहम्मद नाजिम, सुजैन खान, अर्सलान गोनी शामिल हैं। लेकिन इन सभी में सबसे ज्यादा सुर्खियां कपिल शर्मा ने बटोरी।

mpbreaking49515820.jpg

Must Read- स्कूली बच्चों को लेकर जा रही तूफान जीप हुई भीषण हादसे का शिकार, गंभीर घायलों को उज्जैन रेफर किया गया

अपने बदले हुए लुक और एंटरटेनिंग फैक्टर के साथ कॉमेडी का पंच लगाते हुए कपिल ने दर्शकों को अपना दीवाना बना दिया। कपिल को देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता था कि जगह कोई सी भी हो वह हमेशा दर्शकों का इंटरटेनमेंट कर सकते हैं।

पिछले दिनों में कपिल शर्मा (Kapil Sharma) ने अपने लुक पर काफी काम किया है। उन्होंने ना सिर्फ अपना वजन घटाया है बल्कि ड्रेसिंग सेंस और हेयर स्टाइल में भी काफी बदलाव किए हैं। इसी नए लुक के साथ कपिल कॉमेडी शो के साथ वापसी करेंगे।

फैशन इवेंट में कपिल शर्मा को ब्लैक जैकेट, ब्लैक पैंट, ब्लैक शूज में देखा गया। उनके पैंट पर किया गया गोल्डन वर्क सभी का ध्यान खींच रहा था। हमेशा की तरह इस लुक में भी कपिल हैंडसम दिखाई दे रहे थे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews