Karan Deol Wedding: “गदर 2” की रिलीज से पहले सनी देओल के घर गूंजेगी शहनाई, बेटे की शादी में होंगे ये फंक्शन

Karan Deol Wedding

Karan Deol Wedding Details: बॉलीवुड के सुपर स्टार सनी देओल इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म गदर 2 को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। ये फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज की जाने वाली है, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, गदर 2 की रिलीज से पहले एक्टर के घर में शहनाइयां बजते सुनाई देने वाली है। क्योंकि उनके बेटे करण देओल अपनी गर्लफ्रेंड द्रिशा आचार्य के साथ शादी करने जा रहे हैं।

लंबे समय से एक्टर के बेटे की शादी की खबरें सामने आ रही है।कुछ दिनों पहले उनकी सगाई और वेडिंग वेन्यू को लेकर तरह तरह की खबरें सामने आई थी। लेकिन इस बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई थी। करण जो खुद भी एक्टर हैं उनकी पीआर टीम की ओर से भी खबरों को खारिज किया गया था। एक बार फिर करण की शादी से जुड़ी जानकारियां सामने आई है, जिसके मुताबिक वह इसी महीने शादी करने जा रहे हैं और इस बात को लेकर सनी देओल काफी खुश हैं।

धर्मेंद्र हाउस में Karan Deol Wedding

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक करण और द्रिशा की शादी की रस्में थोड़ी लंबी होंगी और 3 दिन तक फंक्शन रखे गए हैं। सबसे खास बात यह है कि सारे कार्यक्रम बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र के बड़े से घर पर होने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक 18 जून को कपल परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरों के बंधन में बंधेगा। सनी भले ही अपनी फिल्म के चलते व्यस्त हैं, लेकिन बेटे की शादी के लिए काफी एक्साइटेड हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Karan Deol (@imkarandeol)

होंगे ये फंक्शन

करण देओल की शादी में होने वाले फंक्शन की जानकारी भी सामने आई है। जिसके मुताबिक संगीत, मेहंदी और हल्दी जैसे आयोजन 15 और 17 जून को रखे गए हैं और 18 जून को कपल फेरे लेगा। शादी के बाद परिवार ने एक ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन भी किया है जिसमें बॉलीवुड इंडस्ट्री के चर्चित चेहरे और फैमिली के खास लोग शामिल होने वाले हैं।

6 सालों से कर रहे डेट

करण देओल और उनकी गर्लफ्रेंड के रिलेशनशिप की बात की जाए तो यह दोनों पिछले 6 सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। ये अब अपने रिश्ते को नेक्स्ट लेवल पर ले जाना चाहते हैं  और कुछ दिनों पहले धर्मेंद्र और उनकी पत्नी प्रकाश की एनिवर्सरी पर इन दोनों की सगाई हुई थी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews