“कुछ कुछ होता है” के रीमेक को लेकर करण जौहर ने किया बड़ा खुलासा, कहा इन स्टार्स को करेंगे कास्ट

“कुछ कुछ होता है” के रीमेक को लेकर करण जौहर ने किया बड़ा खुलासा, कहा इन स्टार्स को करेंगे कास्ट

मनोरंजन, डेस्क रिपोर्ट। फिलहाल करण जौहर अपने शो “कॉफी विद करण” को लेकर काफी सुर्खियों में है और इस शो में बॉलीवुड के कई खुलासे भी हो रहे हैं। “कुछ कुछ होता है (Kuch Kuch Hota Hain)” करण जौहर (Karan Johar) की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में शाहरुख खान, काजल, रानी मुखर्जी और सलमान खान मुख्य किरदार किरदार निभाते नजर आए थे। आज भी दर्शक फिल्म को देखना पसंद करते है। यह फिल्म 1998 में रिलीज हुई थी। एक बार फिर इस फिल्म को चर्चा शुरू हो चुकी है।

यह भी पढ़े… अब हॉलीवुड में चमकेगी जैकलीन फर्नांडीज की किस्मत! पोस्टर शेयर कर दी गुड न्यूज़

बता दें डायरेक्टर के तौर यह करण जौहर की पहली फिल्म भी थी, इसलिए यह फिल्म उनके लिए खास है। उन्होंने इस फिल्म के रीमेक को लेकर बात की और इसके स्टार कास्ट को लेकर बड़ा खुलासा किया है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा की यदि वो फिल्म “कुछ कुछ होता है” का रीमेक बनाते हैं तो इस फिल्म में वो रणवीर सिंह और आलिया भट्ट को मुख्य किरदार देंगे।

यह भी पढ़े… गुरु पूर्णिमा पर विशेष : जीवन के भटकाव को दूर कर ज्ञान की राह दिखाते हैं गुरु- प्रवीण कक्कड़

जिसमें आलिया भट्ट काजोल का किरदार निभाएंगी और रणवीर सिंह शाहरुख खान का किरदार निभा सकते हैं। वहीं रानी मुखर्जी के किरदार की बात करें तो अपने इस रीमेक में वो जाह्नवी कपूर को रानी मुखर्जी का किरदार निभाने के लिए कहेंगे। हालांकि करण जौहर ने यह नहीं कहा है की वो इस फिल्म का रीमेक बनाएंगे या नहीं। वहीं

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews