Karan Johar Throwback Video: एक बार फिर अनुष्का शर्मा पर कमेंट करते नजर आए फिल्म मेकर, यूजर्स ने जमकर किया ट्रोल

Karan Johar Throwback Video

Karan Johar Throwback Video Viral: फिल्ममेकर करण जौहर अपने किसने किसी बयान को लेकर लगातार सुर्खियों में बने रहते हैं। वह हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखते हुए नजर आते हैं। वहीं दूसरी और उन्हें नेपोटिज्म किंग के नाम से ट्रोल भी किया जाता है और किसी ना किसी बात पर अक्सर ही ट्रोलर्स उन्हें अपना निशाना बनाते हैं।

हाल ही में करण जौहर का एक पुराना वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह अनुष्का शर्मा के बारे में बातें करते हुए नजर आ रहे थे। इस वीडियो में उन्होंने बताया था कि वह अनुष्का शर्मा का करियर खराब करने की तैयारी कर चुके थे। ये बात उन्होंने खुद एक पब्लिक इवेंट में कबूली थी और उसी का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ था। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें जमकर खरी-खोटी सुनाई थी।

इन सब के बीच एक बार फिर करण जौहर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें भी वह अनुष्का शर्मा के बारे में बातें करते हुए नजर आ रहे हैं। ये वीडियो उनके फेमस चैट शो कॉफी विद करण के दौरान का है जिसमें गेस्ट के रुप में उनके साथ प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण नजर आ रही हैं।

यहां देखें Karan Johar Throwback Video

फिल्म मेकर का जो वीडियो सामने आया है वह साल 2013 का है, जब वह अपने शो पर प्रियंका और दीपिका से बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं। यहां पर करण दोनों से पूछते हैं कि वाकई में तुम्हारे साथ कौन है इस पर दीपिका बताती हैं कि अनुष्का और कटरीना के साथ उनकी अच्छी दोस्ती है।

Karan being karan for 69 seconds straight
by u/mirage_in_water in BollyBlindsNGossip

एक्ट्रेस का जवाब सुनकर करण कहते हैं तुम्हारी दोस्ती अनुष्का के साथ है? मुझे यकीन नहीं हो रहा, माफ करना लेकिन किसके साथ दोस्ती है। इस पर दीपिका कहती हैं कि मेरे दिमाग में तो यही है मैं जानती हूं। इस पर फिल्ममेकर ने कहा कि अगर तुम्हें लगता है कि अनुष्का शर्मा तुम्हारी दोस्त है तो तुम एक बबल में रह रही हो और यह बात सुनकर दीपिका हैरान हो जाती हैं। इसके बाद करण अनुष्का को नॉन परफॉर्मर कहते हुए भी दिखाई दिए।

करण जौहर हुए जमकर ट्रोल

करण जौहर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और इस पर लोगों के रिएक्शन आना भी शुरू हो गए हैं। एक यूजर ने लिखा दीपिका के लिए बुरा लग रहा है लेकिन यह तो ऐसा ही है। दूसरे यूजर ने कहा केवल शाहरुख खान और कुछ ही लोग हैं जो उन्हें चुप करा सकते हैं वरना यह हर किसी को बुली करने लगते हैं। एक अन्य ने कहा करण ने हिम्मत कैसे की दीपिका से इस तरह बात करने की। इसके अलावा और भी कमेंट सामने आए हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews