Kareena Kapoor की तस्वीरें हुई वायरल, तैमूर और जेह की अदाओं ने जीता फैंस का दिल

Kareena Kapoor

Kareena Kapoor: बॉलीवुड के तमाम सितारों ने साल 2023 की शुरुआत बड़े ही धूमधाम तरीके से की है। कोई पार्टी का लुत्फ उठाता नजर आया तो किसी ने समुद्र के किनारे अपना दिन बिताया। बॉलीवुड की बेबो करीना कपूर ने भी अपनी फैमिली के साथ न्यू ईयर का सेलिब्रेशन किया। उन्होंने सैफ अली खान (Saif Ali Khan), तैमूर (Taimur) और जेह (Jeh) के साथ अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है। तस्वीरें सामने आते ही इन पर कमेंट आने का सिलसिला शुरू हो चुका है।

फैंस के लिए एक्ट्रेस ने अपनी फैमिली फोटो शेयर की है जिसमें उन्होंने सभी को नए साल की बधाई भी दी है। उन्होंने कैप्शन में लिखा साल 2023 में सभी के लिए शांति, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करती हूं। उनके इस कैप्शन को देखने के बाद फैंस भी रिएक्शन देते दिखाई दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा आप लोग बहुत ही अच्छे लग रहे हो। दूसरे यूजर ने लिखा मैं कभी भी सेलेब्स के फोटो पर कमेंट नहीं करता लेकिन यह तस्वीर चेहरे पर हंसी ला रही है। एक अन्य यूजर ने लिखा तस्वीर शेयर करने के लिए आपका शुक्रिया।

करीना कपूर खान ने फैमिली फोटो के अलावा अपनी पार्टी लुक की तस्वीर भी शेयर की थी जिसमें वह सिक्विन हाई थाई स्लिट गाउन में नजर आ रही थी। तस्वीर में बेबो का लुक देखने लायक था और फैंस को यह बहुत पसंद आया था। इसके अलावा उन्होंने तैमूर की एक फोटो शेयर की थी जिसमें नन्हे नवाब मस्ती भरे अंदाज में नजर आ रहे थे। इन तस्वीरों को फैंस ने बहुत पसंद किया था।

करीना कपूर खान इन दिनों नए साल की छुट्टियां मनाने के लिए अपने पति सैफ अली खान और बच्चे तैमूर और जेह के साथ स्विट्जरलैंड गई हुई हैं। यहां से वो लगातार अपनी तस्वीरें फैंस के साथ साझा कर रही हैं। एक्ट्रेस वैसे भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews