
Karthik Aryan will seen in Bhool Bhulaiyaa 3 : “भूल भुलैया” फिल्म साल 2007 में रिलीज़ हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया था। जिसमें अक्षय कुमार, विद्या बालन और शाइनी आहूजा मुख्य भूमिकाओं में थे। यह एक प्साइकोलॉजिकल थ्रिलर थी, जिसमें एक महल में रहने वाली महिला की मानसिक समस्याओं को दिखाया गया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था। इसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। जिसका दूसरा पार्ट भी 2022 में रिलीज किया गया था। वहीं, एक बार फिर निर्देशक इसके तीसरे भाग को लाने की तैयारी में है। जिसके लिए अभिनेता फाइनल कर लिया गया है।

कार्तिक आर्यन आएंगे नजर
बता दें कि इस बार फिल्म में अक्षय कुमार के जगह कार्तिक आर्यन नजर आने वाले हैं, जिसमें वह रूह बाबा का किरदार निभाते नजर आएंगे और यह बात पूरी तरह से अब कंफर्म हो चुकी है। वहीं, फिल्म में बाकी के किरदार से जुड़ी कोई भी ऑफिशल जानकारी सामने नहीं आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, निर्देशक तब्बू को इस फिल्म के लिए साइन करना चाहते थे लेकिन डबल रोल होने के कारण उन्होंने इस फिल्म को रिजेक्ट कर दिया। फिलहाल, फिल्म में अब किसकी एंट्री होगी इसका फैसला अभी नहीं हो पाया है।
तब्बू ने किया रिजेक्ट
फैंस अब तीसरे हिस्से का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जिसे लेकर अनीस बज्मी ने स्थिति साफ कर दी है कि कार्तिक आर्यन ही इस फिल्म में नजर आएंगे। बता दें कि “भूल भुलैया” में विद्या बालन को अक्षय कुमार के साथ मंजुलिका का रोल प्ले करते हुए देखा गया था। इसके बाद “भूल भुलैया 2” में कार्तिक आर्यन और तब्बू की जोड़ी ने धमाल मचाया था तो वहीं अब तीसरे हिस्से में भी दोनों की जोड़ी को लेकर चर्चाएं तेज थी लेकिन इसी बीच तब्बू ने इस फिल्म को करने से इनकार कर दिया है। इसके बाद अब प्रशंसकों को फिल्म की नई अभिनेत्री का इंतजार है।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

