
बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन अपनी फिल्म नागजिला को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म की रिलीज को टाल दिया गया है क्योंकि प्री प्रोडक्शन का काम बचा हुआ है। जब तक काम पूरा नहीं होता तब तक इसके रिलीज होने की संभावना कम है।
फिल्म के मेकर्स लंबे समय से विलेन के लिए चेहरे की तलाश कर रहे हैं। दरअसल, फिल्म में लीड कैरेक्टर के साथ विलेन का रोल भी काफी महत्वपूर्ण है। अब ऐसा लग रहा है कि मेकर्स की तलाश पूरी हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स में यह कहा जा रहा है की फिल्म के लिए रवि किशन का नाम तय किया गया है। हालांकि, अब तक आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है और मेकर्स ने कोई अनाउंसमेंट नहीं किया है।
कैसी है नागज़िला की कहानी
खबरों के मुताबिक कहानी में कार्तिक आर्यन का किरदार काफी महत्वपूर्ण है। वही विलेन का किरदार भी काफी दमदार है जिसके लिए रवि किशन को परफेक्ट कहा जा रहा है। कार्तिक इस फिल्म में एक इच्छाधारी नाग प्रिय वंदेश्वर प्यार चंद की भूमिका निभाने वाले हैं। एक्टर का पहला लुक अप्रैल 2025 में सामने आया था। इसे शेयर करते हुए करण जौहर ने लिखा था इंसान वाली पिक्चरें बहुत देख ली अब नागों वाली पिक्चर देखो नागज़िला नागजिला का पहला कांड।
कब होगी रिलीज
करण जौहर की यह फिल्म पहले 14 अगस्त 2025 को रिलीज की जाने वाली थी। लेकिन विलेन के लिए कलाकार ना मिलने और प्रोडक्शन का काम बाकी रहने की वजह से इसकी रिलीज को टाल दिया गया।
10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

