Kartik Aaryan Wedding: घोड़ी चढ़ने को तैयार हैं कार्तिक आर्यन, भरी महफिल में किया अपनी शादी का अनाउंसमेंट

Ashiqui 3

Kartik Aaryan Wedding Video: अपनी शानदार फिल्मों और बेहतरीन एक्टिंग के जरिए कार्तिक आर्यन इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर सितारे बन चुके हैं और हमेशा किसी ना किसी बात को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। उनकी तस्वीरें और वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती है और ऐसी ही एक वीडियो क्लिप वायरल हो रही है जिसमें उन्हें अपनी शादी के बारे में चर्चा करते हुए देखा जा रहा है।

कार्तिक आर्यन का यह वीडियो एक इवेंट के दौरान का है जिसमें को यह कह रहे हैं कि बॉलीवुड में लगातार बैंड बज रहे हैं और लोगों के विकेट गिर रहे हैं। सारे लोग घोड़ी चढ़ रहे हैं लेकिन एक विकेट है जो अब तक नहीं गिरा है। एक्टर का यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें Kartik Aaryan Wedding Video

कार्तिक आर्यन ने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह जीत सिंह के मंच पर ढोल बाजे के साथ एंट्री लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। यहां पर उन्होंने अपनी शादी का ऐलान किया है।

स्टेज पर आते ही वो हंसते-हंसते सब को नमस्ते करते हैं और कहते हैं कि सब सोच रहे होंगे कि मैं यहां पर बैंड बाजा लेकर क्यों आया हूं। इसका जवाब है फोमो यानी फियर ऑफ मिसिंग आउट, बॉलीवुड में सबके बैंड बज रहे हैं हर कोई घोड़ी चढ़ रहा है। सबके विकेट गिर गए हैं लेकिन एक ही विकेट बाकी है।

पिघला कार्तिक आर्यन का दिल

एक्टर का ये वीडियो यहीं खत्म नहीं हुआ है आगे उन्होंने कहा कि एलिजिबल सिंगल क्लब में रह गया कौन, अकेला मैं, लेकिन अब यह सख्त बंदा भी पिघल रहा है।

आगे उन्होंने कहा कि मैंने सोचा कि प्यार का पंचनामा तो कर ही लिया है शादी का लड्डू भी खा ही लेता हूं। एक्टर ने कहा कि आज सबके सामने जी सिने मंच को साक्षी मानकर में ऐलान करना चाहता हूं और अपने फैंस को न्यूज़ देना चाहता हूं कि कार्तिक आर्यन शादी करने जा रहा है। एक्टर की इन बातों को सुनने के बाद वहां मौजूद तमाम सितारे जोर-जोर से हंसते हुए नजर आए।

एक्टर का वर्क फ्रंट

की आने वाली फिल्मों का दर्शकों को हमेशा ही बेसब्री से इंतजार रहता है और उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात की जाए तो कुछ फिल्मों का बज अभी से फैंस के बीच बना हुआ देखा जा रहा है।

कार्तिक कैप्टन इंडिया, लुका छुपी 2, सत्य प्रेम की कथा जैसी फिल्मों से दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। इसके अलावा वो निर्देशक कबीर खान के साथ एक फिल्म में नजर आने वाले हैं।

हाल ही में उनकी फिल्म शहजादा रिलीज हुई थी जिसे दर्शकों ने ज्यादा पसंद नहीं किया, लेकिन इससे पहले आई उनकी फिल्म भूल भुलैया 2 और फ्रेडी को फैंस ने बहुत अच्छा रिस्पांस दिया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews