Shehzada: कार्तिक आर्यन की फिल्म “शहजादा” हुई पोस्टपोन, अब नवंबर में नहीं अगले साल इस दिन होगी फिल्म रिलीज

Shehzada: कार्तिक आर्यन की फिल्म “शहजादा” हुई पोस्टपोन, अब नवंबर में नहीं अगले साल इस दिन होगी फिल्म रिलीज

मनोरंजन, डेस्क रिपोर्ट। कार्तिक आर्यन और कृति सैनन (Kartik Aryan and Kirti Sanon) की आने वाली फिल्म “शहजादा (Shehzada)” की तारीख टल चुकी है। अब फिल्म सिनेमाघरों में अगले साल दस्तक देगी। बता दें इससे पहले यह फिल्म नवंबर 2022 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन कुछ कारणों से फिल्म निर्माताओं ने फिल्म की तारीख को शिफ्ट कर दिया है। फिल्म शहजाद में कार्तिक आर्यन और कृति सैनन एक साथ नजर आने वाले है। अब यह फिल्म 2023 में वेलेंटाइन के मौके पर रिलीज हो सकती है।

यह भी पढ़े… Name Astrology : इन अक्षरों से शुरू होने वाले नाम की लड़कियां हमेशा पार्टनर पर रहती है हावी, कहीं आप भी तो…

सूत्रों के मुताबिक कार्तिक आर्यन की यह फिल्म 4 नवंबर 2022 को रिलीज होने वाली थी, जिसकी तारीख बदलकर 10 फरवरी 2023 कर दी गई है। हालांकि अब तक इसके पीछे क्या वजह का इसका खुलासा नहीं हो पाया है। फिल्म शहजादा के डायरेक्टर रोहित धवन हैं। वहीं भूषण कुमार, कृशन कुमार, अल्लू अरविन्द, अमन गिल और एस राधाकृष्ण द्वारा प्रोड्यूस की गई है।

यह भी पढ़े… Tecno Spark 9 होने जा रहा है भारत में लॉन्च, फीचर्स और कीमत जानकर आप रह जाएंगे दंग, तारीख कर लें नोट

हाल ही में रिलीज हुई कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 2 ने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई की थी और उनकी ऐक्टिंग भी काफी प्रशंसा हुई थी। वहीं फिल बोल बच्चन में कृति सैनन को आखिरी बार अक्षय कुमार के साथ देखा गया था। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई।

इस फिल्म में कार्तिक आर्यन और कृति सैनन के अलावा परेश रावल, मनीषा कोइराला, रॉनित रॉय, सनी हिंदुजा और कुशल अवतारसिंग नजर आने वाले हैं। यह एक एक्शन ड्रामा फिल्म होगी, जो अगले साल फरवरी में रिलीज होने वाली है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews