‘Chandu Champion’ के पोस्टर में नजर आया कार्तिक आर्यन का खतरनाक अवतार, फैंस ने दिया गजब का रिएक्शन

Chandu Champion

Chandu Champion: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन ने बीते कुछ समय में अपनी बेहतरीन एक्टिंग के जरिए फैंस के बीच खास मुकाम हासिल किया है। जब से उनकी फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के बारे में अनाउंसमेंट किया गया है। तब से फैंस जानना चाहते हैं कि आखिरकार उन्हें इस फिल्म में क्या देखने को मिलने वाला है। यह फिल्म 14 जून 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाने वाली है और इसके डायरेक्शन की जिम्मेदारी कबीर खान के कंधों पर सौंपी गई है। फिल्म से एक्टर का फर्स्ट लुक सामने आ चुका है और अब एक्टर ने एक नया पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वह डायरेक्टर को धन्यवाद देते हुए दिखाई दे रहे हैं। पोस्टर सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर शुरू हो चुका है।

कार्तिक ने शेयर किया पोस्टर

कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनका लुक काफी जबरदस्त दिखाई दे रहा है। इस तस्वीर में उन्हें हाथों में बंदूक लेकर फायरिंग करते हुए देखा जा सकता है और उनके चेहरे पर बहुत गुस्सा है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए कार्तिक ने लिखा “8 मिनट का यह वॉर सीन वह भी सिंगल शॉट में मेरे एक्टिंग करियर का सबसे चैलेंजिंग, शानदार और यादगार शॉट था। यह मुझे जिंदगी भर याद रहेगा और इस पल के लिए कबीर खान सर का धन्यवाद।”

फैंस का रिएक्शन

एक्टर की यह तस्वीर सामने आने के बाद फैंस इसे बहुत पसंद कर रहे हैं और इसपर रिएक्शन आने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। एक यूजर ने लिखा “इस फिल्म के लिए इंतजार नहीं कर पा रहा हूं।” दूसरे ने कहा “यह शॉट देखने के लिए काफी एक्साइटेड हूं।” वहीं एक ने कार्तिक आर्यन को जबरदस्त एक्टर कहा तो दूसरा उन्हें सैल्यूट करता नजर आया।

एक्टर का वर्क फ्रंट

कार्तिक आर्यन के वर्क फ्रंट की बात करें तो “चंदू चैंपियन” के अलावा उन्हें “कैप्टन इंडिया” और “आशिक 3” जैसी फिल्मों में देखा जाने वाला है। पिछली बार वह “सत्य प्रेम की कथा” में कियारा आडवाणी के साथ दिखाई दिए थे और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाब रही थी। अब बेसब्री से उनकी आने वाली फिल्मों का इंतजार किया जा रहा है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews