कैटरीना कैफ बनने वाली है विक्की कौशल के बच्चों की मां! बेबी बंप के साथ शेयर की फोटो

katrina kaif

बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में बनी हुई है। जब से उन्होंने विक्की कौशल संग शादी रचाई है तब से ही वह लगातार सुर्ख़ियों में बनी हुई है। आए दिन इस कपल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होती है। अभी हाल ही में एक खबर तेजी से वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि कैटरीना कैफ जल्द ही विक्की कौशल के बच्चे की मां बनने वाली है। ऐसे में इस खबर के वायरल होते ही फैंस भी लगातार पोस्ट पर कमेंट कर उनसे इस बात का कन्फर्मेशन मांग रहे हैं।

Must Read : 5 दशक में पहली बार गुजराती फिल्म में डेब्यू कर रहे अमिताभ बच्चन, फीस सुन कर उड़ जाएंगे होश

साथ ही ये भी कह रहे है कि कैटरीना कैफ प्रेग्नेंट है जल्द ही वह इस खबर का अनाउंसमेंट करेगी। इस खबर पर लगातार कयास लगाए जाने के पीछे की वजह यह है कि एक्ट्रेस काफी समय से सोशल मीडिया से दूर है। वह सोशल मीडिया पर इन दिनों नजर ही नहीं आ रही है। ऐसे में फैंस को भी उनकी झलक देखने को नहीं मिल पा रही है। जानकारी के मुताबिक, अभी कुछ दिनों पहले ही बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर फैंस को सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी थी।

उन्होंने भी शादी के सिर्फ 3 महीने बाद ही ये खबर दे दी। ऐसे में अब फैंस कैटरीना को लेकर भी कयास लगा रहे हैं। फैंस का मानना है कि वह भी जल्द ही सोशल मीडिया पर अपनी गुड न्यूज़ शेयर करेगी। आपको बता दे, एक्ट्रेस कैटरीना पिछली बार करण जोहर के 50 वें जन्मदिन पर नजर आई थी। उसके बाद से लेकर अभी तक वह नजर नहीं आई है। तब से ही वह लाइमलाइट से काफी ज्यादा दूर है। ऐसे में लाइव चैट में ज्यादातर फैंस कटरीना के लाइमलाइट से दूर होने की वजह पूछते रहते हैं। लेकिन अभी तक कोई वजह सामने नहीं आई है। अब देखना ये होगा की आखिर कब तक एक्ट्रेस गुड न्यूज़ फैंस को देने वाली है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews