एक दूजे का हाथ पकड़े नजर आए कैटरीना कैफ-विक्की कौशल, प्रेग्नेंसी की चर्चा हुई तेज, देखें वीडियो

katrina kaif, vicky kaushal

बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में बनी हुई है। जब से उन्होंने विक्की कौशल संग शादी रचाई है तब से ही वह लगातार सुर्ख़ियों में बनी हुई है। आए दिन इस कपल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होती है। अभी हाल ही में विक्की कौशल और कैटरीना कैफ को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। यह दोनों एक-दूसरे का हाथ पकड़े हुए इस दौरान नजर आए।

आपको बता दें यह कपल इन दिनों एक्ट्रेस का बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए मालदीव के लिए निकल पड़े हैं। इस दौरान मुंबई एयरपोर्ट पर पेपराजी द्वारा स्पॉट किया गया। जिस का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरस हो रहा है। बड़ी बात यह है कि कैटरीना कैफ और विक्की कौशल को साथ में देख फैंस एक बार फिर उनकी प्रेगनेंसी को लेकर चर्चा करने लगे हैं। दरअसल, आप वीडियो में देख सकते है एक्टर विक्की कौशल ने जहां क्लीन शेव करवा राखी है वहीं एक्ट्रेस ने ढ़ीली ड्रेस पहनी हुई है।

Must Read : इतनी खतरनाक थी जान्हवी-सारा की केदारनाथ ट्रिप, कॉफी विद करण 7 में किया खुलासा

ऐसे में सभी की नजर उस पर अटक गई और सभी लोग उनकी प्रेग्नेंसी के बारे में कयास लगाने लगे। दरअसल, कुछ समय से एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर लाइमलाइट से काफी दूर है। ऐसे में फैंस का मानना है कि वह जल्द ही गुड न्यूज़ देने वाली है। प्रेग्नेंसी की ख़बरों के बीच जब कपल को एक दूसरे का हाथ पकड़े मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गए तो फैंस को थोड़ी तसल्ली हुई लेकिन अब भी उनकी प्रेग्नेंसी की चर्चाएं लगातार हो रही है।

आप देख सकते है कैटरीना ऑरेंज स्वेटशर्ट और डेनिम जीन्स में बेहद खूबसूरत लग रही है। वहीं विक्की कौशल ग्रीन जैकेट, ब्लैक कैप और कार्गो पैंट में बेहद स्मार्ट लग रहे हैं। एक्ट्रेस इस दौरान नो मेकअप में नजर आई साथ ही उन्होंने अपने फेस पर मास्क लगा रखा था। जब पेपराजी द्वारा इन दोनों को स्पॉट किया गया तो इन दोनों ने कैमरे के सामने पोज दिए। हालांकि उसके बाद दोनों मालदीव्स के लिए रवाना हो गए।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews