KBC Junior: केबीसी में इस सवाल पर अटके एक्सपर्ट, कंटेस्टेंट ने गंवाये 6 लाख 40 हजार

KBC Junior: केबीसी में इस सवाल पर अटके एक्सपर्ट, कंटेस्टेंट ने गंवाये 6 लाख 40 हजार

KBC Junior : भारत का नंबर-वन रियालिटी शो Kaun Banega Crorepati (KBC 14) इन दिनों काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। बता दें यह एक ऐसा मंच है जहां प्रतिभागी अलग-अलग क्षेत्र से पहुंचते है और अपने टैलेंट के दम पर लाखों रुपए अपने नाम करते हैं। जिसमें एक-से-बढ़कर-एक प्रतिभागी हिस्सा लेना चाहते हैं और अपने सपनों को साकार करना चाहते हैं। साथ ही, यह एक ऐसा मंच भी है जो लोगों को गरीबी से ऊभरने का मौका देता है। इस मंच से आप अपनी बुद्धि का उपयोग कर लाखों नहीं बल्कि करोड़ों रुपए कमा सकते हैं। जिसे बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन होस्ट करते हैं, जिन्हें उनके दर्शकों द्वारा खूब सराहा जाता है और हर बार की तरह सीजन खत्म होने के कुछ सप्ताह पहले से बच्चों को भी बुलाया जाता है।

जानें हारने की वजह

इसी कड़ी में एक जुनियर खिलाड़ी के साथ कुछ ऐसा हुआ जो कि बेहद चौका देने वाला है। दरअसल, केबीसी के अब तक के सीजन में ऐसा पहली बार हुआ है जब कंटेस्टेंट एक्सपर्ट की वजह से एक खिलाड़ी को हार का सामना करना पड़ गया। तो चलिए आज के आर्टिकल में हम आपको उस सवाल से रुबरू करवाते हैं जिसका जवाब नेशनल प्लेटफार्म पर गलत जवाब दे दिया।

पुछा गया ये सवाल

दरअसल, केसीबी जूनियर्स में कनार्टक से आए दिवित भार्गव से सवाल पूछा गया था कि किस क्षेत्र में पति-पत्नी की जोड़ी को संयुक्त रूप से नोबेल पुरस्कार नहीं मिला है? यह सवाल 6 लाख 40 हजार के लिए पुछा गया था। जिसपर अटक जाने पर उसने एक्सपर्ट की मदद ली। जिसके लिए एक्सपर्ट सृजन पाल सिंह को बुलाया गया था लेकिन एक्सपर्ट भी इस सवाल का जवाब ना दे सके। इस कारण से दिवित भार्गव केवल 3 लाख 20 हजार ही जीतकर लौट गए।

सृजन पाल सिंह का इतिहास

बता दें सृजन पाल सिंह पूर्व राष्ट्रपति डॉ ए.पी.जे अब्दुल कलाम के सलाहकार के रूप में कार्य कर चुके हैं। उन्हें वैज्ञानिक और लेखक के तौर पर भी जाना जाता है। ऐसे में उनका गलत जवाब देना काफी शॉकिंग रहा। इस बार करोड़पति का 14वां सीजन है। जिसमें सभी कंटेस्टेंट पहुंच रहे हैं। इसके अलावा इस मंच से आपको घर बैठे भी लाखों रुपए जीतने का मौका मिलता है। जिसके लिए आपको सोनी लिव एप्प रियल टाइम में अमिताभ बच्चन के पूछे गए प्रश्नों का निर्धारित समय के दौरान उत्तर देना पड़ता है। सबसे फास्ट उत्तर देने वाले प्रतिभागी को सीजन के आखिरी में सेट पर बुलाया जाता है। साथ ही उन्हें जीती हुई रकम भेंट की जाती है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews