Kesari Chapter 2 का दमदार ट्रेलर रिलीज, रोंगटे खड़े कर देगी जलियांवाला बाग हत्याकांड की असली कहानी

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार एक बार फिर अपनी शानदार फिल्म के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। उनकी फिल्म केसरी चैप्टर 2 का दमदार ट्रेलर रिलीज हो गया है।
Kesari Chapter 2

बॉलीवुड में सच्ची घटनाओं पर बनने वाली फिल्मों को हमेशा से दर्शकों ने खूब पसंद किया है। ऐसी कई फिल्में बनी है जो रियल स्टोरी पर आधारित है और इन्हें खूब रिस्पांस मिला है। अब इस लिस्ट में अक्षय कुमार की फिल्म केसरी चैप्टर 2 का नाम भी जुड़ने जा रहा है। इसमें आर माधवन को भी देखा जाएगा।

बता दें कि केसरी चैप्टर 2, 1919 के जलियांवाला बाग हत्याकांड पर बनी हुई है। इसमें हत्याकांड के पर्दे के पीछे की कहानी को दिखाया जाने वाला है। इस शानदार कहानी के झलक मेकर्स ने ट्रेलर में दर्शकों के लिए पेश की है। रिलीज होने के बाद यह ट्रेलर धूम मचाता हुआ नजर आ रहा है। अब दर्शकों को फिल्म के रिलीज होने का इंतजार है।

रिलीज हुआ Kesari Chapter 2 का ट्रेलर

मेकर्स ने पहले ही इस बात का ऐलान कर दिया था कि 3 अप्रैल को फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा। बताए गए दिन के मुताबिक आज इसका हैरान कर देने वाला ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इसमें दिखाए गए दृश्य आपके रोंगटे खड़े कर देंगे। बता दें कि इसे करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।

दमदार है फिल्म का ट्रेलर

फिल्म का ट्रेलर 3 मिनट 2 सेकंड का है, जिसमें जलियांवाला बाग हत्याकांड के पीछे रची के साजिश की कहानी दिखाई गई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से ब्रिटिश शासन के जनरल डायर ने जलियांवाला बाग हत्याकांड को अंजाम दिया था। इस घटना को उजागर करने वाले वकील सी शंकरन नायर की भूमिका फिल्म में अक्षय कुमार निभाने वाले हैं। ट्रेलर में अक्षय का दमदार अभिनय देखने लायक है। ब्रिटिश क्राउन के वकील के रोल में आर माधवन को देखा जाने वाला है। फिल्म में अनन्या पांडे की झलक भी देखने को मिलने वाली है। इसमें 1919 के जलियांवाला बाग हत्याकांड के पीछे की सच्चाई को उजागर किया जाएगा। इस घटना में महिला, पुरुष और बच्चों सहित सैकड़ो लोगों की जान चली गई थी।

कब आएगी फिल्म

फिल्म का शानदार ट्रेलर देखने के बाद अब फैंस के बीच इसके रिलीज की एक्साइटमेंट बढ़ चुकी है। बता दें कि इसे 18 अप्रैल 2025 को बड़े पर्दे पर रिलीज किया जाने वाला है। इस साल रिलीज होने वाली ये अक्षय की दूसरी फिल्म है इसके पहले उन्हें स्काई फोर्स में देखा जा चुका है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews