KGF Chapter 3: फैंस का इंतजार हुआ खत्म, जानिए कब रिलीज होगी ‘केजीएफ चैप्टर 3’

KGF Chapter 3: फैंस का इंतजार हुआ खत्म, जानिए कब रिलीज होगी ‘केजीएफ चैप्टर 3’

KGF Chapter 3 : केजीएफ फिल्म यश का आज जन्मदिन है। इस अवसर पर उनके फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। फिल्म के निर्माता विजय किरागंदूर ने केजीएफ चैप्टर 3 को लेकर कहा कि इस फिल्म को साल 2025 के अक्टूबर या फिर नवंबर की शुरुआत में सिनेमाघरों में लाने की सोच रहे है। मिली जानकारी के अनुसार, इस फिल्म के लिए ही यश ने अपने केजीएफ लुक को नहीं बदला है। वह आज भी लंबे बाल और दाढ़ी के साथ ही नजर आते हैं।

विजय किरगंदूर ने किया खुलासा

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, विजय किरगंदूर ने खुलासा किया कि केजीएफ चैप्टर 3 के लिए प्री-प्रोडक्शन का काम अभी शुरू नहीं हुआ है। फिलहाल डायरेक्टर प्रशांत नील व्यस्त हैं इसलिए देरी हो रही है। उन्होंने कहा कि तीसरे पार्ट के 2025 में रिलीज होने की उम्मीद है। दरअसल, केजीएफ चैप्टर 1 साल 2018 में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर बहुत हिट रही थी। जिसके 4 साल बाद केजीएफ चैप्टर 2 ने दुनिया भर में 1200 करोड़ के पार जाने के साथ फ्रेंचाइजी को एक ब्रांड बना दिया।

केजीएफ 3 को लेकर यश ने ये कहा..

केजीएफ चैप्टर 2 बड़े पर्दे पर लोगों द्वारा इसे खुब पसंद किया गया था। केवल इतना ही नहीं, चैप्टर 2 के रिलीज होने के बाद ही चैप्टर 3 की कहानी वायरल हो गई थी। जिसके बाद प्रोडक्शन हाउस ने कहा था कि फिलहाल इसकी कोई कहानी तैयार नहीं है। वहीं, फिल्म के मुख्य कलाकार यश ने कहा था कि वह अपनी टीम के साथ फिल्म को लेकर कुछ एक्साइटेड प्लान कर रहे हैं। जिसे लेकर वह जल्द ही अपडेट करेंगे।

साल 2026 में रिलीज होगी फिल्म?

निर्माता विजय किरागंदूर का कहना है कि केजीएफ चैप्टर 3 शूटिंग साल 2025 में शुरू होगी। निर्माता ने बताया कि केजीएफ फ्रेंचाइजी के साथ काम करना जल्द ही चालू करेंगे। इसमें कई पार्ट दिखाए जाएंगे। फिल्म के चैप्टर 3 में 70 के दशक का अंत और 80 के दशक की शुरुआत दिखाई जाएगी। इसके अलावा, उम्मीद यह भी है कि किरदार की मौत नहीं होगी।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews