‘द आर्चीज’ की स्क्रीनिंग में नजर आई खान फैमिली की बॉन्डिंग, अबराम का हाथ थामे दिखे शाहरुख

The Archies screening

The Archies Screening: फिल्म मेकर जोया अख्तर की फिल्म ‘द आर्चीज’ की बीते दिनों स्क्रीनिंग रखी गई थी। जिसमें शामिल होने के लिए कई सितारे पहुंचे। इस फिल्म से बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की बेटी सुहाना अपना डेब्यू करने जा रही हैं। जब इसकी स्क्रीनिंग रखी गई तो शाहरुख खान को अपने पूरे परिवार के साथ यहां पर मौजूद की दर्ज कराते हुए देखा गया।

परिवार संग नजर आए शाहरुख खान

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख इस समय अपनी फिल्म ‘डंकी’ के चलते चर्चा में बने हुए हैं। बीते दिनों ही इस फिल्म का शानदार ट्रेलर रिलीज किया गया है जिसे देखने के बाद दर्शकों के बीच फिल्म देखने की उत्सुकता बढ़ गई है। अपनी इस फिल्म की चर्चा के बीच वह अपनी बेटी सुहाना की फिल्म ‘द आर्चीज’ को देखने पहुंचे। इस दौरान उनकी पूरी फैमिली एक साथ नजर आई। शाहरुख ने जहां अबराम का हाथ पकड़ रखा था तो आर्यन और सुहाना कूल अंदाज में दिखाई दिए। गौरी भी खूबसूरत लग रहीं थी। शाहरुख खान की बहन को भी इस मौके पर स्पॉट किया गया।

The Archies screening

कूल अंदाज में नजर आया परिवार

‘द आर्चीज’ की स्क्रीनिंग में पहुंचा खान परिवार इस दौरान कूल अंदाज में नजर आया। शाहरुख ने जहां ऑल ब्लैक आउटफिट कैरी किया था तो अबराम और गौरी खान भी उसी अंदाज में दिखाई दिए। आर्यन खान ने ब्लैक टी-शर्ट और पैंट के साथ लेदर जैकेट कैरी किया हुआ था। इस दौरान शाहरुख के छोटे बेटे अबराम ने अपनी क्यूटनेस से सभी का दिल जीत लिया। इन सभी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

पिता बेटी की केमिस्ट्री

खान परिवार की जो तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है उसमें पूरी फैमिली की बॉन्डिंग कमाल की नजर आ रही है। अबराम के प्रति जहां शाहरुख का प्यार साफ तौर पर दिखाई दे रहा है तो अपनी बेटी से वह कितना प्यार करते हैं यह भी तस्वीरों को देखकर साफ तौर पर पता लगाया जा सकता है। मीडिया को पोज देते समय सुहाना अपने पिता के पास ही खड़ी थी और शाहरुख बड़े ही प्यार से उनके साथ तस्वीरें क्लिक करवाते दिखाई दे रहे थे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews