Khatron Ke Khiladi 13: इन सितारों का होगा खतरों से सामना, जल्द शुरू की जाएगी शूटिंग

Khatron Ke Khiladi 13

Khatron Ke Khiladi 13Contestants List: स्टंट बेस रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी का सीजन 13 इन दिनों लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। आए दिन सो से जुड़ा कोई ना कोई अपडेट सामने आ रहा है और यह जल्द ही टीवी पर शुरू होने वाला है। अब तक इस शो से शिव ठाकरे, अध्ययन सुमन, प्रियंका चाहर चौधरी, अदिति रावत जैसे सितारों के नाम जुड़ चुके हैं। आज हम आपको बताते हैं कि आखिरकार इस शो में कौन से खिलाड़ी आपको खतरों से लड़ते हुए दिखाई देने वाले हैं।

Khatron Ke Khiladi 13 में आएंगे ये खिलाड़ी

रोहित शेट्टी का यह शो दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय है और पिछले साल तुषार कालिया ने ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया था। इस साल सीजन में क्या खास और अलग होने वाला है यह जानने के लिए दर्शकों को थोड़ा इंतजार करना होगा क्योंकि जब तक शो शुरू नहीं हो जाता इसके बारे में कोई भी पुख्ता जानकारी जुटा पाना मुश्किल है।

शो में भाग लेने वाले संभावित खिलाड़ियों की जो लिस्ट सामने आई है, उसमें प्रियंका चाहर चौधरी, शिव ठाकरे, अंजली आनंद, अध्ययन सुमन, अदिति रावत, मोहसिन खान और एरिका फर्नांडिस का नाम शामिल है।

इन खिलाड़ियों में से प्रियंका और शिव को हाल ही में सलमान खान के शो बिग बॉस 16 में देखा गया था। जहां इनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग थी और हमेशा यह दोनों एक दूसरे से लड़ते-झगड़ते नजर आते थे, साथ ही इन्होंने फाइनलिस्ट में अपनी जगह बनाई थी।

इन नामों की हो रही चर्चा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक खतरों के खिलाड़ी के इस सीजन में सौंदर्या शर्मा, अंकित गुप्ता, नकुल मेहता जैसे सितारों के दिखाई देने की खबरें भी सामने आ रही है। कुछ रिपोर्ट्स में सिंबा नागपाल, शरद मल्होत्रा, हेली शाह की चर्चा भी हो रही है। शिव ठाकरे का नाम शो के लिए कंफर्म है क्योंकि बिग बॉस में 1 एपिसोड के दौरान रोहित शेट्टी ने खुद ही उन्हें शो के लिए सिलेक्ट किया था।

शो के शुरू होने की बात करें तो इसकी शूटिंग मई से शुरू होने वाली है और 17 जुलाई से इसे ऑन एयर किया जाने वाला है। हर शनिवार और रविवार रात 9:30 बजे इसका प्रसारण होगा हालांकि, मेकस की ओर से अब तक कोई भी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया गया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews