बॉलीवुड की ये हसीना बनेगी Khatron Ke Khiladi 15 का हिस्सा! TV के इस सितारे की होगी एंट्री

टेलीविजन का चर्चित रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी अपने अगले सीजन को लेकर चर्चा में है। अब बॉलीवुड की एक हसीना की शो में एंट्री की जानकारी सामने आई है।
Khatron Ke Khiladi 15

खतरों के खिलाड़ी टेलीविजन इंडस्ट्री के सबसे चर्चित रियलिटी शो में से एक है। इस शो में सेलिब्रिटीज नए-नए खतरों से खेलते दिखाई देते हैं। इसके अब तक 14 सीजन हो चुके हैं। पिछले सीजन की ट्रॉफी करणवीर मेहरा ने अपने नाम की थी जिसके बाद उन्होंने बिग बॉस का खिताब भी अपने नाम किया। अब हर जगह खतरों के खिलाड़ी के 15वें सीजन की चर्चा हो रही है।

इस शो के दर्शकों के बीच लगातार इस बात की चर्चा बनी हुई है कि आखिरकार इस बार उन्हें कौन से सितारे खतरों से मुकाबला करते दिखाई देंगे। इस बीच एक हसीना के शो का हिस्सा बनने की जानकारी सामने आई है। इसके अलावा एक मशहूर एक्टर भी इस शो का हिस्सा बनने वाला है।

ये हसीना बनेगी खिलाड़ी (Khatron Ke Khiladi 15)

रोहित शेट्टी के इस रियलिटी शो में ईशा सिंह और गौतम गुलाटी के शामिल होने की खबर सामने आ चुकी है। इसलिए बताया जा रहा है कि बॉलीवुड की बोल्ड हसीना मल्लिका शेरावत इस शो का हिस्सा बनेंगी। सोशल मीडिया पर इस बात की जमकर चर्चा चल रही है कि रोहित शेट्टी ने उन्हें इस शो के लिए अप्रोच किया है और मेकर्स के साथ बातचीत चल रही है। मल्लिका के पास फिल्मों में ज्यादा काम नहीं है इसलिए वह टीवी में अपनी किस्मत आजमाने के बारे में सोच रही हैं। हालांकि, फिलहाल कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

टीवी का ये सितारा बनेगा हिस्सा

मल्लिका शेरावत के अलावा टेलीविजन के चर्चित एक्टर मोहसिन खान के भी शो का हिस्सा बनने की खबर सामने आई है। हालांकि फिलहाल उन्होंने शो के लिए हां नहीं की है। पिछले सीजन में वह शो का हिस्सा बनने वाले थे लेकिन आखिरी वक्त पर उन्होंने मना कर दिया था और कहा था कि वह अगले सीजन में जरूर आएंगे।

ये सितारे आ सकते हैं नजर

अब तक जिन सितारों के नाम सामने आए हैं उनमें गौतम गुलाटी, ईशा सिंह, रजत दलाल, अभिषेक मल्हान, ओरी, मनीषा रानी, शगुन पांडे, भाविका शर्मा, चुम दरांग, एलविश यादव, सिद्धार्थ निगम, गुल्की जोशी, भाविका शर्मा का नाम शामिल है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews