Kiara Advani New Car: कियारा ने खरीदी करोड़ों रुपए की कार, शानदार लग्जरी कलेक्शन की हैं मालकिन

Kiara Advani New Car

Kiara Advani New Car News: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी इस समय काफी खुश नजर आ रही हैं। हाल ही में उन्होंने एक नई कर खरीदी है जिसकी कीमत करोड़ों रुपए है और यही वजह है कि वो बहुत खुश हैं। हालांकि, ये पहली बार नहीं है इसके पहले से उनके पास कई सारी शानदार कार का कलेक्शन मौजूद है, लेकिन अब इसमें एक और वैरायटी जुड़ गई है। एक्ट्रेस ने हाल ही में Mercedes Maybach S580 खरीदी है, जो बहुत शानदार है।

Kiara Advani New Car की वीडियो

एक्ट्रेस को हाल ही में अपनी नई कार के साथ मुंबई में देखा गया। जिसके वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। मर्सिडीज़ इंडिया ने साल में एस क्लास मेबकैक सिडान कार इंडिया में लॉन्च की थी और अब कियारा इसकी मालकिन बन चुकी हैं। इस कार की कीमत किसी के भी होश उड़ा सकती है।

2 करोड़ से ज्यादा की है कार

एक्ट्रेस ने जो कार खरीदी है उसकी कीमत 2.69 करोड़ है, ये इतनी ज्यादा कीमत है कि किसी को भी हैरान कर सकती है। इसकी तस्वीर और वीडियो सामने आने के बाद फैंस खुद को तारीफ करने से नहीं रोक पा रहे हैं और हर जगह इसी की चर्चा हो रही है।

कियारा का कार कलेक्शन

कियारा के पास कई सारी एक से बढ़कर एक कार का कलेक्शन है, जिसमें BMW X5, Audi A8L, Mercedes Benz e class शामिल है। इन सभी की कीमत 98 लाख से लगाकर 1.61 करोड़ है।

एक्ट्रेस ने साल 2021 में करोड़ों रुपए की कीमत की कार खरीदी थी और अब वह एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। जानकारी के मुताबिक उनकी नेटवर्थ 32 करोड रुपए है और एक फिल्म करने का वो 3 करोड रुपए चार्ज लेती हैं।

एक्ट्रेस का वर्क फ्रंट

कियारा का नाम बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में शामिल है और आने वाले दिनों में उन्हें सत्य प्रेम की कथा और गेम चेंजर में देखा जाने वाला है। एक फिल्म में वो कार्तिक आर्यन तो दूसरी में साउथ सुपरस्टार रामचरण के साथ नजर आएंगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews