Hindi News

किंग के सेट से लीक हुई अभिषेक बच्चन की तस्वीरें, दमदार खलनायक के अवतार में नजर आए एक्टर

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
शाहरुख दीपिका की फिल्म किंग से अभिषेक बच्चन के खलनायक अवतार की तस्वीरें वायरल हुई है। इन तस्वीरों को देखने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं।
किंग के सेट से लीक हुई अभिषेक बच्चन की तस्वीरें, दमदार खलनायक के अवतार में नजर आए एक्टर

शाहरुख खान की फिल्म किंग को लेकर फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण को भी देखा जाने वाला है। वहीं अभिषेक बच्चन विलेन के किरदार में दिखाई देने वाले हैं। एक्टर को अब तक नेगेटिव भूमिका निभाते हुए नहीं देखा गया है। ऐसे में दर्शक उन्हें देखने के लिए उत्साहित हैं।

बड़े बजट की इस फिल्म में सुहाना खान, जयदीप अहलावत और अनिल कपूर भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। बीते दिनों ही फिल्म की शूटिंग सेट से दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान की तस्वीर वायरल हुई थी। वहीं अब अभिषेक बच्चन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें बहुत दमदार एक्शन अवतार में दिखाई दे रहे हैं।

किंग के सेट से अभिषेक की तस्वीरें

सोशल मीडिया पर अभिषेक बच्चन के एक्शन अवतार की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के बिहाइंड द सीन फोटो देखने के बाद अब किंग के सेट से आई नई तस्वीरों को फैंस जमकर शेयर कर रहे हैं।

दमदार अवतार में नजर आएंगे अभिषेक

इस फिल्म में अभिषेक को एकदम नए और दमदार अवतार में देखा जाने वाला है। इस वजह से फैंस के उत्सुकता का काफी बढ़ गई है। सोशल मीडिया हैंडल X पर शेयर की गई इन तस्वीरों में एक्टर पहाड़ जैसे भगवान के सामने गाड़ी के ऊपर खड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने काले रंग के कपड़े पर ग्रे कलर का लंबा ओवरकोट पहना हुआ है। उनके हाथ में बंदूक दिखाई दे रही है। वहीं एक ओर तस्वीर सामने आई है जिसमें कर एक्सीडेंट का सीन दिखाई दे रहा है। इन तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है की फिल्म में जमकर एक्शन देखने को मिलने वाला है।

यूजर्स ने दिया ऐसा रिएक्शन

अभिषेक बच्चन के लुक को देखकर यह कहा जा रहा है कि वह दमदार खलनायक की भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे। सोशल मीडिया यूजर्स इस पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने एक्टर के इस लोक की तुलना करण ठाकुर के दुर्जन सिंह के किरदार से की। वहीं एक ने कहा किंग का खलनायक। रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही इस फिल्म को क्रिसमस की मौके पर रिलीज किया जाएगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews