
बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान किसी की पहचान को मोहताज नहीं है। वह आए दिन अपने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा का विषय बने रहते हैं, कभी वह बतौर गेस्ट किसी शो में भी नजर आते हैं, जहां वह अपने जीवन से जुड़ी कई सारे एक्सपीरियंस को शेयर करते हैं। अपकमिंग फिल्म किंग को लेकर लाइमलाइट में बने हुए हैं, जिसमें उनकी बेटी सुहाना खान नजर आएगी, जिसमें पिता और बेटी की जोड़ी नजर आने वाली है, जिसे देखने के लिए दर्शक काफी बेताब है।
इसे लेकर लगातार कई सारे अपडेट्स आते रहते हैं। इसी बीच जो खबर आई है कि वह शाहरुख खान के चाहने वाले को मायूस कर सकती है।
रिलीज डेट पोस्टपोन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म किंग की रिलीज डेट को पोस्टपोन कर दिया गया है। वैसे यह मूवी अगले साल सिनेमा घरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन रिलीज डेट में बदलाव कर दिया गया है। फिलहाल, इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा भी नहीं हुई है, लेकिन इसके कई सारे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं।
इस वजर से देरी
मीडिया सूत्रों के मानें, तो शाहरुख खान को चोट लग गई थी, जिस कारण शूटिंग में देरी हुई है। दरअसल, कुछ दिन पहले नेशनल अवार्ड मिलने की खुशी में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें किंग खान के कंधे पर चोट देखने को मिली है, जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसी इंजरी के कारण फिल्म की शूटिंग में देरी हो रही हो। ऐसे में मेर्क्स को फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ानी पड़ी हो। हालांकि, अभी तक किसी भी तरह की ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।
ये स्टार्स आएंगे नजर
शाहरुख खान के फिल्मी करियर की बात करें, तो वह आखरी बार 2023 में नजर आए थे, जिसके बाद उन्होंने बड़े परदे से दूरी बनाए रखा है। जैसा कि हम सभी जानते हैं, शाहरुख खान की किंग मल्टी स्टार और फिल्म है, जिसमें उनके अलावा अभिषेक बच्चन, सौरभ शुक्ला, सुहाना खान और जयदीप अहलावत जैसे सिलेबस भी नजर आने वाले हैं, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अरशद वारसी भी इस फिल्म में नजर आ सकते हैं। अरशद वारसी और शाहरुख खान ने कभी साथ में स्क्रीन नहीं शेयर किया है, इसलिए यह दोनों की फिल्म ने पहली बार ऐसा होगा, जब दोनों एक साथ काम करते हुए नजर आएंगे।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

