King से शाहरुख खान की पहली झलक आई सामने, दमदार डायलॉग ने मचाई धूम

शाहरुख खान अपनी आने वाली फिल्म किंग को लेकर जबरदस्त चर्चा बटोर रहे हैं। आज एक्टर के बर्थडे के दिन इस फिल्म का शानदार टीजर रिलीज कर दिया गया है।
King

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान अपनी आने वाली फिल्म किंग को लेकर लंबे समय से चर्चा बटोर रहे हैं। फिल्म डंकी के बाद से एक्टर को बड़े परदे से गायब देखा जा रहा था। दरअसल वह अपनी फिल्म किंग (King) को लेकर तैयारी में लगे हुए थे।

किंग से एक्टर के लुक से लेकर कहानी नई चीजों के बारे में जानकारी सामने आ रही थी। हालांकि, किसी भी बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई थी। वैसे अब फिल्म से एक्टर की पहली झलक सामने आ गई है। इसमें उनका जो लुक है वह देखकर कोई भी हैरान हो जाएगा।

किंग से शाहरुख का पहला लुक वायरल (King)

शाहरुख खान आज अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं और इस मौके पर फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने फैंस को एक बड़ा तोहफा दे दिया है। फिल्म किंग का टाइटल रिवील कर दिया गया है जिसे देखकर पाइल्स काफी एक्साइटेड हो गए हैं। दरअसल इसका शानदार टीजर भी सामने आ गया है।

सामने आया किंग का टीजर

किंग का जो टीजर सामने आया है उसमें शाहरुख खान बिल्कुल इंटेंस लुक और रौबीली आवाज में नजर आ रहे हैं। यह वीडियो 1 मिनट 11 सेकंड का है जिसकी शुरुआत दमदार डायलॉग से की गई है। “कितने खून किए, याद नहीं है अच्छे लोग थे या बुरे कभी नहीं पूछा। बस उनकी आंखों में एहसास देखा कि यह उनकी आखिरी सांस है और मैं उसकी वजह। हजार जुर्म, स्वदेश में बदनाम, दुनिया ने दिया सिर्फ एक ही नाम किंग।” इस दमदार डायलॉग से अंदाजा लगाया जा सकता है की फिल्म शानदार होने वाली है।

View this post on Instagram

A post shared by Siddharth Anand (@s1danand)

आखिर में शाहरुख कहते हैं डर नहीं दहशत हूं। जो वीडियो सामने आया है उसमें एक्टर का गैंगस्टर वाला अवतार देखने को मिल रहा है। ये एनिमल से भी ज्यादा खतरनाक दिखाई दे रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए सिद्धार्थ ने लिखा 100देशों में बदनाम, दुनिया ने दिया एक ही नाम किंग। किंग टाइटल रिवील, ये शोटाइम है।

कब रिलीज होगी किंग

अगर आपको भी शाहरुख खान की फिल्म किंग का इंतजार है तो आपको बता दें कि फिलहाल इसकी रिलीज डेट अनाउंस नहीं की गई है। जल्द ही इसे रिलीज किया जा सकता है। इस फिल्म में शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण, सुहाना खान और अरशद वारसी जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews