कौन हैं Orry? जीते हैं लग्जरी जिंदगी, बॉलीवुड सेलेब्स के हैं फेवरेट

Orry

Orry Orhan Awatramani: Orry इस नाम से सभी लोग परिचित है क्योंकि इस चेहरे को हमेशा ही बॉलीवुड सितारों से घिरा हुआ देखा जाता है। लोग जहां सितारों के पीछे भागते हैं तो लोगों को ओरी के साथ एंजॉयमेंट करते हुए और उनकी कंपनी पसंद करते हुए देखा जाता है। जब से वह बिग बॉस के घर में गए हैं तब से लगातार चर्चा में बने हुए हैं और हर जगह उन्हीं के बारे में बातें की जा रही है। पहले बोला जा रहा था कि वह वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर शो में एंट्री कर रहे हैं लेकिन वह दो दिनों के अंदर वापस घर से बाहर आ गए हैं। बाहर निकलकर उन्होंने बताया है कि वह वाइल्ड कार्ड एंट्री के तौर पर नहीं गए थे बस उन्हें वीकेंड का वार में मसाला ऐड करने के लिए बुलाया गया था।

ओरी सोशल मीडिया का एक पॉपुलर चेहरा हैं, जिन्हें अक्सर सितारों और स्टार किड्स से घिरा हुआ देखा जाता है। अक्सर लोग यह जानना चाहते हैं कि आखिरकार ओरी कौन और उनका काम क्या है। चलिए आज हम आपको ओरी की लग्जरी लाइफ और उनके बारे में कई बातें बताते हैं।

कौन हैं ओरी

ओरी को सबसे पहले जान्हवी कपूर के साथ देखा गया था। इसके बाद लोगों को लगा कि यह एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। लेकिन कुछ दिनों बाद उन्हें बॉलीवुड के कई सारे स्टार किड्स के साथ देखा जाने लगा। सिर्फ बॉलीवुड के सितारे ही नहीं बल्कि अंबानी फैमिली से भी उनका गहरा कनेक्शन है। सोशल मीडिया पर अक्सर उनकी तस्वीर वायरल होती है और फैंस उन्हें काफी पसंद करते हैं।

क्या करते हैं ओरहान अवत्रामणि

ओरी की तस्वीरों से तो सब उन्हें जानते हैं और लोगों को यह भी पता है कि बॉलीवुड सितारों के बीच वह काफी फेमस हैं। लेकिन वह करते क्या है इस बारे में हमेशा ही लोगों के मन में सवाल रहते हैं। आपको बता दें कि वह प्राडा और टॉम फोर्ड जैसे बड़े ब्रांड के साथ काम करते हैं। उनकी प्रोफाइल में यह जानकारी दी गई है कि वह रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड में स्पेशल प्रोडक्ट मैनेजर के तौर पर काम करते हैं। बता दें कि वह एक बड़े बिजनेसमैन के बेटे हैं।

जीते हैं लग्जरी जिंदगी

ओरी की पर्सनल जिंदगी की बात करें तो वह बहुत ही लग्जरी तरीके से अपनी जिंदगी जीते हैं। उन्हें अक्सर ब्रांडेड कपड़े, जूते, सनग्लासेस, मोबाइल कवर और पर्स रखते हुए देखा जाता है। ओरी ने खुद यह बताया है कि मैं आपको बता दूं कि मैं बहुत सारा काम करता हूं। मैं सूरज के साथ उठता हूं और चांद के साथ सो जाता हूं। ओरी के पास इतना काम है कि इसे संभालने के लिए उन्होंने 5 मैनेजर रख रखे हैं। लोग अक्सर उन्हें पार्टियों में इनवाइट करते हैं और तस्वीरें क्लिक कर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने को कहते हैं। ओरी ने खुद यह बताया है कि उनके पास एक से बढ़कर एक लग्जरी आइटम है जिसमें डेढ़ लाख के जूते के साथ 9 लाख 80 हजार तक की घड़ी भी है। उन्होंने बिग बॉस के सेट पर भी सलमान खान को अपनी जिंदगी के बारे में बताया जिसे सुनकर भाईजान हैरान रह गए।

क्यों है सितारों के करीब

ओरी ने खुद सलमान खान के सामने यह बात बताई है कि उन्हें लोग खुद अपनी पार्टी में बुलाते हैं और खुद के साथ या फिर अपने बीवी बच्चों के साथ तस्वीरें क्लिक करवाने को बोलते हैं। वह कहते हैं कि पोज करो और फिर फोटो लगाओ और इसके लिए मुझे एक रात का 20 से 30 लाख रुपए मिलता है। लोग उन्हें इतना पसंद क्यों करते हैं इस बारे में ओरहान का कहना है कि लोगों के बीच उन्हें लेकर कुछ बातें हैं। ओरी ने कहा कि लोगों को लगता है कि मेरे छूने के बाद उनकी उम्र 38 से 32 और 28 से 22 हो जाती है। वहीं उन्होंने यह भी बताया कि लोग यह कहते हैं कि अगर कोई हेल्थ इश्यू है तो वह भी उनके छूने के बाद खत्म हो जाता है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews