Sidharth-Kiara Net Worth: बेशुमार संपत्ति के मालिक हैं सिद्धार्थ और कियारा, जीते हैं लग्जरी लाइफ

Sidharth Kiara Net Worth

Sidharth Kiara Net Worth: बॉलीवुड इंडस्ट्री में इस समय सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई है। हर जगह कपल की शादी को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है। 6 फरवरी को राजस्थान के जैसलमेर में शेरशाह का यह कपल रियल जिंदगी का कपल बनने जा रहा है। दोनों की शादी का कोई ऑफिशियल कन्फर्मेशन सामने तो नहीं आया है लेकिन शादी से जुड़ी कोई ना कोई अपडेट लगातार सामने आ रही है। कपल ने कभी भी अपने रिश्ते को सामने आकर स्वीकार नहीं किया है लेकिन लगता है कि यह दोनों सात जन्मों के बंधन में बंधने के बाद ही अपने रिश्ते को दुनिया के सामने रखना चाहते हैं।

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी दोनों ही इंडस्ट्री के जाने-माने सितारे हैं। अब तक इन्होंने कई बेहतरीन फिल्मों में अपनी अदाकारी के जरिए दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है। फिल्म शेरशाह में इन दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों ने बहुत पसंद किया था। यही वह फिल्म थी जब यह दोनों कलाकार एक दूसरे के करीब आए और प्यार कर बैठे। इसी के बाद से दोनों रिलेशनशिप में है और अब शादी करने जा रहे हैं। आज हम आपको दोनों की शादी से जुड़ी कुछ जानकारियों के साथ कपल की नेटवर्थ के बारे में भी बताते हैं।

Sidharth Kiara Net Worth

जैसलमेर के जिस सूर्यगढ़ पैलेस में यह कपल शादी करने जा रहा है वह एक शाही जगह है और महंगी शादियों के लिए बहुत फेमस है। इससे यह साफ जाहिर है कि कपल ने अपनी शादी के लिए पानी की तरह पैसा बहाया है। इस पैलेस में मेहमानों के लिए 84 कमरे बुक किए गए हैं जो किसी फाइव स्टार होटल से भी बेहतर है। इसके अलावा जोधपुर से 70 लग्जरी गाड़ियां भी मंगवाई गई है जो मेहमानों को लाने ले जाने के लिए उपयोग की जाएगी।

Sidharth Kiara Net Worth डिटेल्स 

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर हैं और इनकी इनकम करोड़ों रुपए है। सिद्धार्थ मल्होत्रा एक फिल्म में काम करने के लिए 7 से 8 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं और कियारा की फीस 4 से 5 करोड रुपए के बीच है। दोनों को अब तक कई प्रोजेक्ट्स में काम करते हुए देखा जा चुका है उस हिसाब से अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह कितना पैसा कमाते होंगे।

Sidharth Kiara Net Worth

कियारा आडवाणी के पास 23 करोड़ की संपत्ति है और सिद्धार्थ मल्होत्रा 80 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। हिसाब से इन दोनों की नेट वर्थ मिलाकर 103 करोड़ रुपए होती है। इससे यह साफ जाहिर है कि अपनी शादी में कपल करोड़ों रुपए पानी की तरह बहाता हुआ नजर आने वाला है। शादी शाही पैलेस में करने की हो या फिर मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किए हुए आउटफिट पहनने की पैसा खर्च होना तो वाजिब सी बात है।

ओटीटी पर स्ट्रीम होगी शादी

सिद्धार्थ और कियारा की शादी को लेकर सामने आ रही खबरों के बीच एक अपडेट ऐसी भी है जिसने फैंस को हैरान कर दिया है। जानकारी के मुताबिक कपल की शादी को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जाने वाला है। ऐसा हम नहीं कह रहे हैं बल्कि प्राइम वीडियो की ओर से एक पोस्ट शेयर की गई है जिसमें सिद्धार्थ और कियारा नजर आ रहे हैं और फाइव स्टार होटल में शूटिंग होती दिखाई दे रही है। इस पोस्ट के सामने आने के बाद हर जगह यह चर्चा चल रही है कि शायद कपल की शादी की डॉक्यूमेंट्री को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दिखाया जाएगा। हालांकि, इस पोस्ट के पीछे की असलियत क्या है ये कह पाना मुश्किल है।

Sidharth Kiara Net Worth

आज से ठीक 3 दिन बाद 6 फरवरी को सिद्धार्थ और कियारा सात जन्मों के बंधन में बंधने वाले हैं। सूर्यगढ़ पैलेस में शाही अंदाज में यह कपल परिवार, खास दोस्तों और बॉलीवुड इंडस्ट्री के कुछ दिग्गज मेहमानों के बीच जीवन भर के लिए एक दूसरे का हाथ थामता दिखाई देगा। फैंस को कपल की शादी का बेसब्री से इंतजार है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews