Gadar 2 के लिए Sunny Deol ने वसूली मोटी रकम, जानें फिल्म की स्टारकास्ट की फीस

Gadar 2 star cast fees

Gadar 2 Star Cast Fees: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल 22 साल पहले आई अपनी फिल्म गदर के सीक्वल के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए एक बार फिर तैयार है। तारा सिंह के धमाकेदार एक्शन को देखने के लिए दर्शक भी बेताब दिखाई दे रहे हैं। हर जगह यह खबर सामने आ रही है कि सनी देओल ने इस फिल्म के लिए 5 करोड़ रुपए फीस ली है। जब आप को इस फिल्म से जुड़े सभी सितारों की फीस की डिटेल्स के बारे में जानकारी देते हैं।

Gadar 2 star cast fees डिटेल्स 

अमीषा पटेल

तारा सिंह की सकीना यानी अमीषा पटेल एक बार फिर अपने मासूम अंदाज से दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार है। फिल्म के पहले हिस्से में दिखाई गई अमीषा पटेल और सनी देओल की लव स्टोरी दर्शकों को बहुत पसंद आई थी। जानकारी के मुताबिक एक्ट्रेस ने इस फिल्म के लिए दो करोड़ रुपए चार्ज किए हैं।

उत्कर्ष शर्मा

फिल्म गदर में तारा सिंह और सकीना के बेटे को छोटा बताया गया था जो अब बड़ा हो चुका है। उत्कर्ष शर्मा इस फिल्म में सनी देओल के बेटे की भूमिका में दिखाई देने वाले हैं। फिल्म के लिए उन्होंने 1 करोड़ रुपए वसूल किए हैं।

गौरव चोपड़ा

गौरव आपने अलग किरदारों के लिए बहुत मशहूर रहे हैं। अब उन्हें सनी देओल के साथ काम करते हुए देखा जाने वाला है। इस फिल्म के लिए उन्होंने 25 लाख रुपए लिए है।

लव सिन्हा

सनी देओल और अमीषा पटेल की इस फिल्म में लव सिन्हा भी मुख्य किरदार में दिखाई देने वाले हैं। उनके लिए मेकर्स की ओर से उन्हें 60 लाख रुपए दिए जा रहे हैं।

मनीष वाधवा और सिमरत कौर भी फिल्म में नजर आने वाले हैं। अनीश को 60 लाख और सिमरत को अहम किरदार निभाने के लिए 80 लाख रुपए फीस दी जा रही है।

कब आएगी गदर 2

अनिल शर्मा के डायरेक्शन में बनाई जा रही गदर 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाने वाली है। ब्लॉकबस्टर रही गदर के सीक्वल को जी स्टूडियोज के बैनर तले बनाया जा रहा है। अब तक इसके जो भी फोटो और वीडियो सामने आए हैं उसे दर्शकों ने भरपूर प्यार दिया है। फैंस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews