Pathaan Controversy : जानें शाहरुख खान के बारे में क्या बोले असम के मुख्यमंत्री, ट्वीट किया शेयर

Pathaan Controversy

Pathaan Controversy : बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान इन दिनों काफी ज्यादा विवादों में घिरे हुए हैं। दरअसल, उनकी फिल्म पठान 3 दिनों बाद सिनेमाघर में दस्तक देने वाली है लेकिन जब से इस फिल्म का पहला गाना बेशर्म रंग रिलीज किया गया है तब से शाहरुख खान के साथ फिल्म को बॉयकॉट करने की मांग की जा रही है।

वहीं, कुछ फैंस इस फिल्म को देखने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। ऐसे में प्री बुकिंग कर पहले ही फिल्म देखने के लिए टिकट खरीद ली है। फिलहाल, अभी तक फिल्म पर बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। पठान कॉन्ट्रोवर्सी के सवाल पर बीते दिन है असम के मुख्यमंत्री ने शाहरुख खान को पहचानने से इंकार कर दिया था। जिसे लेकर अब वह ट्वीट कर कह रहे हैं कि रात 2:00 बजे उनकी शाहरुख खान से बात हुई। आखिर क्या है मामला चलिए जानते हैं –

पहले शाहरुख खान को पहचानने से इंकार करने वाले असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा ने एक ट्वीट शेयर किया है जिसमें उन्होंने कहा है कि बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान ने रात 2:00 उन्हें कॉल किया और दोनों ने बातचीत की। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि शाहरुख खान ने अपनी फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान गुवाहाटी में हुई एक घटना पर चिंता जताई। ऐसे में मैंने उन्हें आश्वासन दिया और कहा कि कानून और व्यवस्था को बनाए रखना राज्य सरकार का कर्तव्य है। हम पूछताछ करेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि ऐसी घटना आगे ना हो। यहां देखें उनका ट्वीट –

जाने क्या था मामला –

शुक्रवार के दिन बजरंग दल के कुछ कार्यकर्ताओं ने असम के नारेंगी थिएटर के बाहर फिल्म पठान को लेकर विवाद करते हुए नारेबाजी की थी। इतना ही नहीं फिल्म के पोस्टर भी जला दिए गए थे। इसके बाद शनिवार के दिन जब कुछ रिपोर्टर्स ने असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्वास से सवाल जवाब किए तो उन्होंने फिल्म पठान के एक्टर शाहरुख खान को पहचानने से इंकार कर दिया।

इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर शाहरुख खान का मेरे पास कोई कॉल नहीं आया। अब तक किसी को भी परेशानी आई है तो बॉलीवुड के लोगों ने मुझे कॉल किया है। ऐसे में अगर शाहरुख खान मुझे कॉल करते तो मैं इस मामले को गंभीरता से लूंगा और लोगों पर सख्त एक्शन लूँगा। हालांकि इस बयान के बाद एक्टर ने उनसे बात की। इसी का ट्वीट उन्होंने शेयर किया है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews