Kriti Sanon Viral Post: मंदिर में गुडबाय किस पर मचे बवाल के बीच कृति सेनन की पोस्ट वायरल, कही ये बात

Kriti sanon

Kriti Sanon Viral Post News: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन इन दिनों अपनी फिल्म आदिपुरुष को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। फिल्म में वह माता सीता के किरदार में नजर आने वाली हैं और फिलहाल प्रमोशन में जुटी हुई हैं। हाल ही में एक्ट्रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था। जिसमें ट्रेलर लॉन्च इवेंट के बाद फिल्म की टीम तिरुपति मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंची थी।

दर्शन करने के बाद बाहर निकल कर सभी एक दूसरे को गुड बाय बोल रहे थे। तभी ओम राऊत जो फिल्म के डायरेक्टर हैं उन्होंने एक्ट्रेस को जाते-जाते गुडबाय किस कर दिया। बस फिर क्या था यहीं से बवाल शुरू हो गया और मंदिर के प्रति आस्था रखने वाले लोग नाराज हो गए और कई तरह की बातें करने लगे। इसी बीच अब कृति सेनन का एक भावुक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

देखें Kriti Sanon Viral Post

कृति सेनन ने तिरुपति में हुए ट्रेलर लॉन्च इवेंट की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। के कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा मेरा दिल पॉजिटिविटी से भर गया है। तिरुपति की शुद्ध और शक्तिशाली ऊर्जा बहुत ही सकारात्मक है। प्री रिलीज इवेंट में आप सभी ने आदिपुरुष और जानकी पर जो प्यार बरसाया, वह मुझे अब तक खुशी दे रहा है।

View this post on Instagram

A post shared by Kriti (@kritisanon)

गुड बाय किस पर बवाल

सोशल मीडिया पर कृति और ओम रावत का जो वीडियो वायरल हुआ है, उसमें यह दोनों मंदिर प्रांगण में दिखाई दे रहे हैं। जब यह एक दूसरे को अलविदा कह रहे थे तो ओम राऊत एक्ट्रेस से गले मिलते हैं और उन्हें गाल पर गुडबाय किस कर देते हैं। मंदिर प्रांगण के अंदर गले लगने और किस करने की इस बात पर कई लोग नाराज हो गए हैं और सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।

कब आएगी आदिपुरुष

आदिपुरुष एक मोस्ट अवेटेड फिल्म है, जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 16 जून को यह फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में देशभर में रिलीज की जाने वाली है। 500 करोड़ में तैयार की गई ये फिल्म अब तक 400 करोड़ कमा चुकी है और रिलीज के बाद क्या धमाल मचाती है, यह देखने वाली बात होगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews