KRK Tweet: Akshay Kumar ने दी केआरके को मारने की सुपारी, फिल्म क्रिटिक का गंभीर आरोप

KRK Tweet

KRK Tweet On Akshay Kumar: खुद को फिल्म क्रिटिक कहने वाले कमाल राशिद खान हमेशा ही किसी ने किसी बात के चलते सुर्खियों में बने रहते हैं। कभी उन्हें फिल्मों का रिव्यू करते हुए देखा जाता है, तो कभी वह सितारों की एक्टिंग का मजाक बनाते दिखाई देते हैं। कई मौके पर अपने ट्वीट और बयानों के चलते उन्हें मुसीबत में फंसते हुए भी देखा जाता है और बहुत सी बार वो कानूनी पचड़े का शिकार भी हो चुके हैं। हालांकि, इन सब के बावजूद भी वह लोगों पर निशाना साधना नहीं छोड़ते हैं और कुछ ना कुछ बोलते रहते हैं।

इस बार उन्होंने बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय को अपना निशाना बनाया है। ट्वीट करते हुए उन्होने अपने डर का खुलासा किया है और कई चौंकाने वाली बात बोल दी है। उन्हें एक्टर पर गंभीर आरोप लगाए हैं जिसमें सभी को चौंका दिया है। हालांकि, अब तक इस पर अक्षय का रिएक्शन सामने नहीं आया है।

देखें KRK Tweet

ट्वीट करते हुए कमाल राशिद खान ने कहा कि अक्षय ने एक बार उन्हें मारने की सुपारी दे दी है और अब फिर से उन्हें जेल या पुलिस स्टेशन में मारने का प्लान बनाया है। उन्होंने लिखा बॉलीवुड में सभी के साथ मेरे अच्छे रिलेशन हैं, सिवाय अक्षय कुमार के, उन्होंने जेल में मुझे मारने के लिए सुपारी दी थी लेकिन मैं भाग्यशाली था कि मैं बाहर निकल आया। अब वह मुझे थाने जेल में मारने की फिर से सुपारी दे रहे हैं और अगर मुझे कुछ होता है तो पूरी तरह से अक्षय कुमार जिम्मेदार होंगे। इस मामले से शाहरुख खान, सलमान खान और करण जौहर का कोई भी लेना देना नहीं है।

केआरके ने एक और ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने लिखा कि उन्हें लगता है कि मुझे उन्हें कैनेडियन कुमार नहीं बोलना चाहिए। जिनमें उन्हें कैनेडियन क्यों ना बोलूं क्योंकि वह तो कैनेडियन नेशनल है और वहां पर उनकी करोड़ों रुपए की संपत्ति भी है। मैं निश्चित रूप से उन्हें यही कहूंगा और मैं जानता हूं कि वह मुझे मारने के लिए अपनी शक्ति का उपयोग करेंगे।

अक्षय ने नहीं दिया रिएक्शन

केआरके ने अक्षय कुमार पर जितने भी आरोप लगाए हैं, उनके बारे में फिलहाल एक्टर की ओर से कोई भी रिएक्शन सामने नहीं आया है। ऐसा लग रहा है कि वह इस मुद्दे पर बात करने में कोई भी दिलचस्पी नहीं रखते हैं। यह पहली बार नहीं है जब क्रिटिक ने किसी सितारे पर आरोप लगाया है, इससे पहले वह सलमान खान और शाहरुख खान जैसे सितारों और उनकी फिल्मों के बारे में कई तरह की बातें बोल चुके हैं। उनका नाम अक्सर विवादों से घिरा रहता है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews