कौन है Bads Of Bollywood में नजर आए लक्ष्य लालवानी, बने लड़कियों का क्रश

द बैड्स ऑफ बॉलीवुड में आसमान का किरदार निभाने के बाद लक्ष्य लालवानी हर किसी के बीच चर्चा का विषय बन गए हैं। उन्होंने एकता कपूर के शो में सपोर्टिंग रोल किया था और अब लोगों का क्रश बन गए हैं।
Lakshya Lalwani

इन दोनों आर्यन खान की वेब सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड (Bads of Bollywood) काफी ज्यादा चर्चा में बनी हुई है। नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई इस सीरीज के जरिए आर्यन खान ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपना कदम रख लिया है। इसमें लक्ष्य लालवानी से लेकर राघव जुयाल सहित इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे नजर आ रहे हैं। लक्ष्य वैसे तो टेलीविजन का जाना पहचाना चेहरा है लेकिन इस सीरीज के जरिए उन्हें दर्शकों के बीच नई पहचान मिली है।

द बैड्स ऑफ बॉलीवुड नेटफ्लिक्स पर नंबर वन पर बनी हुई है। जैसे सीरीज है जिसकी वजह से 16 साल से इंडस्ट्री से गया रजत बेदी को दोबारा वापसी करने का मौका मिला। वहीं राघव जुयाल ने अपने शानदार डायलॉग से लोगों का दिल जीत लिया। इनके अलावा एक ऐसा चेहरा है जो लड़कियों का क्रश बन चुका है। ये चेहरा कोई और नहीं बल्कि सीरीज के मुख्य किरदार लक्ष्य लालवानी है जिन्होंने आसमान का किरदार निभाया है। चलिए जान लेते हैं उनका सफर कैसा रहा।

कहां से हैं लक्ष्य लालवानी (Lakshya Lalwani)

19 अप्रैल 1996 को लक्ष्य का जन्म दिल्ली में हुआ। 11 साल पहले उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में देखा। टेलीविजन से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी। साल 2015 में उन्हें टीवी शो वॉरियर हाई में देखा गया लेकिन वह अपनी जगह नहीं बना सके। हालांकि वो यहीं पर नहीं रुके और कोशिश करते रहें। 2015 में ही उन्हें सुपरनैचुरल सीरीज अधूरी कहानी हमारी में देखा गया। 1 साल तक चले इस शो में उन्होंने युवराज का किरदार निभाया था। इसके बाद वह एकता कपूर के शो परदेस में है मेरा दिल में सपोर्टिंग किरदार में नजर आए। इस सीरियल के मुख्य कलाकार अर्जुन बिजलानी और दृष्टि धामी थे।

कैसे हुई बॉलीवुड में एंट्री

टेलीविजन पर स्ट्रगल करने के बाद 2017 में आए शो पोरस से लक्ष्य लालवानी को असली पहचान मिली। टीवी से निकल कर उन्होंने करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के साथ तीन फिल्मों का कॉन्ट्रैक्ट किया। पहली फिल्म दोस्ताना 2 जो 2019 में आने वाली थी लेकिन लेट हो गई। इसके बाद एक और फिल्म साइन की गई लेकिन वह नहीं आ पाई। 2023 में उन्हें करण जौहर ने किल से लॉन्च किया। इसमें उनके साथ राघव जुयाल को देखा गया था। उनके किरदार को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। वहीं अब 18 सितंबर को रिलीज हुई द बैड्स ऑफ बॉलीवुड से वह लोगों के फेवरेट बन गए हैं। अब उन्हें जल्दी दोस्ताना 2 और चांद मेरा दिल में देखा जाने वाला है। दर्शकों को उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews